अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट मे आने से एक की मौत,एक घायल
औरंगाबाद : जिले के गोह-दाउदनगर पथ के देवहरा पुल के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर से दबने के कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया।
मृतक की पहचान गोह थाना क्षेत्र के गम्हारी गांव निवासी राजकुमार शर्मा के 19 वर्षीय पुत्र अभय कुमार के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में मृतक के चचेरा भाई राजा कुमार ने बताया कि गुरुवार के दोपहर मृतक अभय एक ड्राइवर के साथ घर गम्हारी से देवहरा के ओर जाने के लिए निकला कुछ घंटे बाद देवहरा पुल के पास मौत होने की सूचना मिली।
मृतक दो भाई है। मृतक के पिता बाहर रहकर एक कंपनी में काम करता है। मृतक इस बार 12वीं परीक्षा पास कर स्नातक पार्ट 1 में नामांकन करवाया था।
गोह थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने कहा कि सूचना मिली की देवहरा पुल के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पाया कि मृतक का अपना ट्रैक्टर है। जानकारी मिली है की उसके साथ एक और व्यक्ति था । जिसका घटनास्थल पर चप्पल मिला है। वह घायल है। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल गोह में किया जा रहा है।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुड़ गई है। ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र







औरंगाबाद : जिले के गोह-रफीगंज पथ में गोह थाना क्षेत्र के जाजापुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार को हाइवा पलटने से चालक एवं सहचालक घायल हो गए। मदनपुर थाना क्षेत्र के उमगा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह के 36 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार सिंह एवं अवधेश सिंह के 25 वर्षीय पुत्र नवलेश कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोह ले जाया गया। चिकित्सक ने चालक अनुज को मृत घोषित कर दिया। घायल नवलेश का प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने उपचार किया।
औरगाबाद : आज व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में एडिजे तीन सुनील कुमार सिंह ने टंडवा थाना कांड संख्या -42/15 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए सभी 08 अभियुक्तों को दोषी करार दिया है।
Jul 05 2024, 09:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
31.0k