बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, एक घायल
औरंगाबाद : जिले के गोह थाना क्षेत्र के दरधा नहर से कुरमाईन गांव की ओर जाने वाली पक्की सड़क पर बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिसे बाइक सवार एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।जब की दूसरा किशोर घायल है।
![]()
बताया जाता है कि बुधवार को गोह थाना क्षेत्र के मही गांव निवासी बैजनाथ यादव अपने14 वर्षीय बड़ा पुत्र निर्भय कुमार एवं 12 वर्षीय छोटा पुत्र अंकुश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर मलहद पंचायत के साव बिगहा गांव अपने बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही कुरमाईन गांव के समीप पहुंचे की बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा दिया। जबकि मौके से ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। घायल किशोर अंकुश को पीएचसी गोह में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है।
घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने निर्भय के शव को उठाकर दरधा नहर के पास एनएच 120 पर रखकर मुआवजे को लेकर गया -दाउदनगर मुख्य पथ को जामकर दिया। जिसे आवागमन घंटों बाधित रहा। घटना की सूचना गोह पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कमलेश पासवान एवं बीडीओ राजेश कुमार दिनकर ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम में फंसे वाहनों को हटाया तथा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजकर परिजनों को सौंप दिया है। बड़े पुत्र निर्भय की शोक में मां की हालत खराब है। तथा घर परिवार का रो रोकर बूरा हाल है।
गोह से गौतम कुमार





औरंगाबाद : जिले के गोह-रफीगंज पथ में गोह थाना क्षेत्र के जाजापुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार को हाइवा पलटने से चालक एवं सहचालक घायल हो गए। मदनपुर थाना क्षेत्र के उमगा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह के 36 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार सिंह एवं अवधेश सिंह के 25 वर्षीय पुत्र नवलेश कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोह ले जाया गया। चिकित्सक ने चालक अनुज को मृत घोषित कर दिया। घायल नवलेश का प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने उपचार किया।
औरगाबाद : आज व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में एडिजे तीन सुनील कुमार सिंह ने टंडवा थाना कांड संख्या -42/15 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए सभी 08 अभियुक्तों को दोषी करार दिया है।

औरंगाबाद : जिले के रफीगंज प्रखंड के दुगुल गांव निवासी राज बल्लभ किशोर की 50 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की आज 4 बजे के करेंट लगने से मौत हो गई। मृतिका के पति राजबल्लभ किशोर ने बताया कि मिट्टी का घर लीपने के क्रम में टेबुल फैन के तार से करेंट लग गया। तुरंत आनन फानन में रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह ने नश टटोलत ही मृत घोषित कर दियाय़
Jul 04 2024, 16:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
17.6k