कटिहार जिले के सभी थाना मे संगोष्ठी का आयोजन कर पुलिस और आमलोगो को नये कानून से कराया गया अवगत
कटिहार : पूरे देश मे नए आपराधिक कानून आज से लागू हो गया है।आईपीसी अब आज से भारतीय न्याय संहिता के नाम से जाना जाएगा। इसी को लेकर कटिहार नगर थाने में स्थानीय बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि और थाने के पुलिसकर्मियों के बीच नए आपराधिक कानून के विषय मे बतलाया गया।
जिला के सभी थानों में आज संगोष्ठी के माध्यम से इस विषय पर विशेष चर्चा कर आम लोगों को नए कानून के विषय मे जानकारी दी गई और नए नियमो से अवगत कराया गया।
नगर थाने में आयोजित संगोष्ठी में पहुँचे मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि देश मे नए आपराधिक कानून आज से लागू हो गया है।
नए कानून के मुताबिक अब कई धाराएं बदल गई है और अब आज से नए धारा के मुताबिक ही अपराधियों को सजा दिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि नया कानून न सिर्फ पारदर्शी बल्कि न्यायिक संहिता से परिपूर्ण है।
कटिहार से श्याम







कटिहार : कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवास पर अनोखे अंदाज में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। मनिहारी स्थित आवास में विशाल अखंड हरिनाम संकीर्तन के बीच मंत्रोच्चारण के साथ राहुल गांधी के लंबी आयु का कामना किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी देश के सर्वमान्य नेता हैं। उनकी अगुवाई में कांग्रेस निरंतर आगे बढ़ रहा हैं। इसलिए कांग्रेसजन उनके स्वस्थ्य और लंबी आयु के कामना कर रहे हैं। कटिहार से श्याम

कटिहार : नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य को तीव्र गति देने ओर आम लोगों की समस्याओं से अवगत होने खुद सड़कों पर महापौर उषा देवी अग्रवाल लगातार निकल कर समस्याओं का निदान करते देखी जा रही है।
Jul 02 2024, 13:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.6k