*कमिश्नर गौरव दयाल और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने जल जमाव से प्रभावित इलाकों का लिया जायजा*
![]()
अयोध्या- मंडलायुक्त गौरव दयाल व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के साथ बारिश के कारण जल भराव से प्रभावित विभिन्न स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने श्री राम चिकित्सालय, जलवानपुरा मोहल्ला, अवधपुरी कॉलोनी, बछड़ा सुलतानपुर, जनौरा आदि क्षेत्रों का संबंधित अधिकारियों के साथ भ्रमण कर मौके की स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा जलभराव वाले स्थानों पर नगर निगम के अधिकारियों को पम्पों द्वारा निकले जा रहे पानी का सतत निगरानी रखते हुये अवशेष भरे पानी को भी पम्प के माध्यम से अतिशीघ्र खाली करवाने के निर्देश दिये।
इस दौरान मंडलायुक्त व जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। नगर निगम में 24 घंटे कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिस पर कोई भी नागरिक जलभराव या उससे संबंधित कोई समस्या के लिए सम्पर्क कर सकता है। कन्ट्रोल रूम का टोल फ्री नम्बर 1800-313-1277/1533 एवं 05278-299400/7311165805 है। निरीक्षण के दौरान जलनिगम, नगर निगम एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Jun 29 2024, 19:34