गया में एक युवक की गोली मारकर हत्या, नानी के घर रहकर कर रहा था पढाई
गया जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। दरअसल, जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के तिनेरी गांव के एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गई है। युवक बचपन से ही अपने नानी के घर में रह कर पढाई कर रहा था।
मृतक युवक अंकित कुमार (18) का शव बधार से बरामद किया गया है। अंकित मंगलवार की रात 10 बजे से घर से लापता था। पुलिस मौके पर पहुंचकर कर जांच कर रही है। हालांकि हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
गुरुआ थाना क्षेत्र के कोडवार गांव के रहने वाले मनोज सिंह का लड़का अंकित कुमार गुरारू थाना क्षेत्र स्थित तिनेरी गांव में अपने नाना दुधेश्वर सिंह के यहां बचपन से रह रहा था। नाना के घर में रह कर वह पढ़ाई-लिखाई करता था।
![]()
मृतक के नाना के घर के लोगों का कहना है कि अंकित बीती रात 10 बजे के बाद से लापता था। रात में उसकी छानबीन की गई तो कहीं कुछ भी पता नहीं चल सका।
आज बुधवार की सुबह जब उसे ढूंढने के लिए गांव घर के लोग निकले तो अंकित का शव बधार में पड़ा मिला।
युवक के छाती में गोली मारी गई है। इसके अलावा कनपटी में भी गोली मारी गई है। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हत्या का कारण और हत्या करने वालों का पता लगाने में जुट गई है। मृतक का मोबाइल भी पुलिस खंगाल रही है।
इस संबंध में गुरारू थानाध्यक्ष चाहत कुमार का कहना है कि एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेजा गया है और हत्या है या आत्महत्या मामले की जांच की जा रही है।
गया से मनीष कुमार




गया/डोभी। डोभी प्रखंड के पचरतन पंचायत के नेहूटा एवं कुशा बीजा पंचायत के पीपरघट्टी गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया।
गया/आमस। गया जिला के आमस थाना के पुलिस ने झरी मोड़ से एक बाइक पर पंद्रह लीटर महुआ शराब ले जा रहे दो लोग को गिरफ्तार किया है।
गया। बिहार के गया रिमांड होम में बंद एक किशोर का शव शौचालय में गमछा से लटका हुआ मिला है। घटना देर शाम 8:00 बजे के बाद की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक उसे फायरिंग के आरोप में सुधार गृह में लाया गया था। जहां उसे टॉर्चर किया जा रहा था।
गया/डोभी। डोभी बाजार स्थित डाक बंगला के समीप संचालित धनवंतरी अवैध नर्सिंग होम एवं बुधनी बाजार का समीप स्थित मां क्लीनिक को अंचल अधिकारी परीक्षित कुमार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार प्रसाद के द्वारा अवैध नर्सिंग होम को सील किया गया।
गया। शहर के पुलिस लाइन स्थित पुलिस केंद्र में पालना घर का गया के एसएसपी आशीष भारती ने उद्घाटन किया है।



Jun 26 2024, 15:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
247.6k