अंतरराष्ट्रीय कवि सह ईसीएल के अभियंता सुशील साहिल को दी गई भावभीनी विदाई
अंतरराष्ट्रीय कवि सह ईसीएल के अभियंता सुशील साहिल को दी गई भावभीनी विदाई।
गोड्डा संवाददाता शंकर सुमन
ई सी एल के राजमहल परियोजना में वर्षों से पदस्थापित मुख्य प्रबंधक सुशील ठाकुर साहिल को उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर रविवार की देर शाम म भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह का आयोजन महागामा साहित्यकार परिषद तथा स्थानीय नागरिकों के द्वारा किया गया। विदित हो कि सुशील ठाकुर साहिल न सिर्फ एक उच्च पद पर आसीन अधिकारी के रूप में जाने जाते थे, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शायर ,कवि एवं गजल गायक, के रूप में भी प्रसिद्ध रहे हैं। उन्होंने कोल इंडिया जैसी महारत्न कंपनी में वर्ष 1991 ई.में बतौर अभियंता ज्वाइन किया। उन्होंने 33 वर्षों तक कोल इंडिया की अनुषांगिक इकाई जैसे एनसीएल, ईसीएल में अपनी सेवा दी। इस बीच उन्होंने संगीत साधना को भी नहीं छोड़ी साथ ही साथ अपनी मातृभाषा मैथिली एवं हिंदी के अलावे उर्दू की भी तालीम हासिल की तथा अपनी साहित्यिक पकड़ को और मजबूत बना लिया। एक साहित्यकार के रूप में विशेष कर गजलकार के रूप में उनकी ख्याति देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैल गई । वे अपने देश में दिल्ली के लालकिला के अलावा, श्रीलंका ,मॉरीशस ,इंग्लैंड ,जर्मनी, रूस ,फ्रांस ,स्वीटजरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, हंगरी ,मलेशिया, इंडोनेशिया इत्यादि अनेक देशों में अपनी शायरी के जलवे बिखेरे। उनकी गजलों की तीन-तीन किताबें गुलेल, चुभन एवं "यहां सब लोग हंसते बोलते हैं" प्रकाशित हैं। उनकी अधिकांश रचनाओं में गरीब मजलूम दवे पिछड़े लोगों तथा सामाजिक सरोकार की बातें अधिक रहती हैं, यही कारण है कि समाज के हर एक वर्ग में उनकी पहचान एवं पकड़ है।आज महागामा साहित्यकार परिषद जिनके हुए स्वयं महासचिव भी रहे हैं, महागामा बुद्धि जीव मंच तथा लोकमंच गोड्डा के संयुक्त प्रयास से उनके लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।यह आयोजन ऊर्जा नगर स्थित राजमहल हाउस में आयोजित किया गया। जिसमें महागामा के पूर्व डीएसपी केके सिंह कामेश, डीएभी स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक एवं कवि अरविंद अंशुमान ,गोड्डा के वरिष्ठ साहित्यकार शिवकुमार भगत, सुरजीत झा, स्थानीय ट्रेड यूनियन पदाधिकारी रामस्वरूप, कहानीकार अशोक कुमार अजय, कवि अरविंद झा, अनुराग अचल, हेमकांत पंडित, बुद्धिजीवी नवल भगत समाजसेवी निक्की राय, आदि ने अपने अपने ढंग से सुशील साहिल का अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगीत का बुलबुल उत्तम कुमार एवं उनकी पूरी टीम ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाए इस अवसर पर कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का भी आयोजन किया गया, जिसमें शेयर कलीमुल्लाह परवाना ,शम्स परवाना, सुलेमान जहांगीर, आलोक मधु कामेश्वर सिंह कामेश के अलावा दर्जन भर से अधिक कवियों शायरों ने अपने-अपने कलम से उपस्थित श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। अपने उद्बोधन में शायर सुशील साहिल ने बताया कि जो मान सम्मान उन्हें कोल इंडिया से, महागामा एवं गोड्डा वासियों से मिला है उसके लिए वह जीवन भर ऋणी बना रहेगा। मोके पर आलोक कुमार भगत, राजीव कुमार यादव, गुंजन कुमार, शंकर सुमन,सुमित मंडल, अमित भगत सहित अन्य के द्वारा मोमेंटो, अंगवस्त्र, व फूलमाला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया और उनके स्वास्थ्य व दीर्घायु उम्र की कामना की गई।
Jun 14 2024, 18:38