रांची नगर निगम सिटी बसें खरीदने के लिए चौथी बार निकाला टेंडर, मानसून में निगम बनवाएगा सड़क और नाली
रांची : रांची नगर निगम अपने कारनामों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहता है। एक बार फिर शहर की परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रांची नगर निगम 244 सिटी बसों की खरीदारी करने वाली है। इन बसों को चलाने के लिए निगम पिछले 2 साल से ऑपरेटर तलाश रहा है। पुनः एक बार फिर निगम ने चौथी बार टेंडर निकला है।
बस खरीदने को लेकर 14 जून को प्री बिड मीटिंग रखी गयी है। वहीं, एक जुलाई तक एजेंसी टेंडर फॉर्म जमा कर सकते हैं। इन बसों में 220 डीजल और 24 बसें इलेक्ट्रिक एसी वाली होंगी। यूं तो लगता है की रांची वासियों के लिए इलेक्ट्रिक बस सपना ही रह जाएगा। निगम के द्वारा बस खरीदने व मेंटेनेंस की शर्त सुनकर कंपनियां आगे नहीं आ रही है। चौथी बार फिर से मंगलवार को टेंडर निकाला गया है, 2 जुलाई को यह टेंडर खुलेगा। वही 14 जून को एजेंसियों को यह बताया जाएगा कि किस मॉडल की बसों की जरूरत है और रेवेन्यू मॉडल क्या होगा।
दरअसल रांची में सिटी बस चलाने के लिए नगर निगम ऑपरेशन, ट्रांसफर और मेंटेनेंस मॉडल अपनाया है। जिसके अनुसार नगर निगम एक भी बस नहीं खरीदेगी। ऑपरेटर को ही इसकी खरीदारी करना होगा इसके आवाज में निगम प्रति किलोमीटर के अनुसार पैसे देगी। वही चयनित कंपनी के साथ निगम 10 वर्षों का कॉन्ट्रैक्ट करेगी। इस तरह के शर्तों के कारण ही ऑपरेटर पीछे हट जा रहे हैं। पिछले वर्ष भी महाराष्ट्र की एक कंपनी तैयार हुई थी लेकिन मॉडल के कारण पीछे हट गई।
रांची में अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम के नाम पर नगर निगम की मात्रा 40 बेस ही दौड़ रही है। एमजी रोड में 22 बेस है तो रातू रोड कांटा टोली होते हुए धुर्वा तक 18 बेसन का परिचालन हो रहा है। इसके अलावा बाकी रूटों पर ऑटो ही रांची वासियों का सहारा है।











Jun 12 2024, 17:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.4k