हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा एक पिक बुथ, संभालेंगी महिलाएं
नितेश श्रीवास्तव ,भदोही। नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और मतदाताओं को बूथों पर लाने के लिए हर विधानसभा में तीन-तीन मॉडल और एक-एक पिंक बूथ बनाया गया है। यहां पर भव्य सजावट की जाएगी। पिंक बूथों की कमान आधी आबादी के हाथ होगी। पीठासीन, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी महिलाएं ही होंगी। सुरक्षा के लिए महिला फोर्स की ही तैनाती की जाएगी।जिले में 25 मई को छठवें चरण में मतदान होना है। जिले के ज्ञानपुर, भदोही, औराई के साथ ही प्रयागराज के हंडिया, प्रतापपुर के 2084 बूथों पर मतदान होना है। 20 लाख 18 हजार 135 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग भी हर संभव प्रयास कर रहा है।
पूर्व की तरह इस बार के चुनाव में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 15 मॉडल और एक-एक पिंक बूथ बनाए गए हैं। पिंक बूथ बनाने का यही उद्देश्य कि जो महिलाएं घर से नहीं निकलती हैं, वे बेधड़क इन बूथों पर आकर मतदान कर सकेंगी। इससे मतदान का प्रतिशत भी बढ़ेगा। महिलाओं ने हर क्षेत्र में परचम लहराया है। परंतु राजनीति में उनकी भागीदारी अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा कम है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं आज भी खेती और घरों के कामकाज में उलझी रहती हैं, उनसे मतदान की बात की जाए तो केंद्रों तक आने से बचती हैं। तमाम महिलाएं लोकतंत्र में अपने मत का मूल्य भी नहीं समझ पाती हैं। चुनाव आयोग ने महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ही पिंक बूथों का निर्माण शुरू कराया है। इसके लिए भदोही, ज्ञानपुर, औराई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर जहां महिला मतदाताओं की संख्या अधिक होगी, वहीं एक बूथ महिला बूथ के नाम यानि गुलाबी बूथ होगा। बूथों पर भव्य सजावट की जाएगी।
बूथ गुब्बारे, पर्दे, फूल, तोरण द्वार आदि से सुंदर बनाए जाएंगे। ताकि महिलाएं आएं तो केंद्र को देखकर आकर्षित भी हों और अपने मत के महत्व को समझें। बूथों की सजावट में जो भी सामान प्रयोग होगा, वह गुलाबी रंग का ही होगा, ताकि ये बूथ अलग ही दिखें। यहां पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान कार्मिक तक सभी महिला कर्मचारी ही रहेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने कहा कि महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मॉडल और पिंक बूथों का चलन शुरू हुआ है। पिछले चुनावों में इसका काफी असर रहा है। इस बार भी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग के निर्देश पर मॉडल और पिंक बूथ बनाए गए हैं।
May 28 2024, 16:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
20.5k