रूस और चीन की बढ़ती दोस्ती, क्या भारत को संबंधों के पुनर्मूल्यांकन की है जरूरत
#china_russia_strategic_ties
रूस के राष्ट्रपति पद की 5वीं बार शपथ लेने के बाद व्लादिमिर पुतिन अपनी पहली विदेश यात्रा के दौरान चीन पहुंचे थे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 16 और 17 मई को चीन के दौरे पर थे।इस दौरान दोनों देशों ने व्यापक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग' को गहरा करने के लिए एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए। जिसमें कई सुरक्षा मुद्दों पर अमेरिका का विरोध, ताइवान और यूक्रेन से लेकर उत्तर कोरिया तक हर चीज पर साझा दृष्टिकोण और नई शांतिपूर्ण परमाणु टेक्नोलॉजी और वित्त पर सहयोग की घोषणा की गई।
![]()
यह हैरान करने वाली बात नहीं है कि पांचवी बार राष्ट्रपति की कुर्सी संभालने के बाद पुतिन ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए चीन को चुना है।रूसी राष्ट्रपति की ये यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब दोनों देशों के रिश्ते अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं।
रूस के साथ समझौते को लेकर चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन और रूस के संबंधों का भविष्य उज्ज्वल है। जिनपिंग के अनुसार चीन और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती के लिए विकास की व्यापक संभावनाएं तलाशी जाएंगी। शी जिनपिंग ने कहा कि उनके और पुतिन के बीच रूस और यूक्रेन में दो साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध को सुलझाने के लिए बातचीत की गई। चीन ने कभी भी सार्वजनिक रूप से रूस के यूक्रेन पर आक्रमण का समर्थन नहीं किया।
रूस और चीन के इस समझौते से पूरी दुनिया में हलचल है। दरअसल, रूस और चीन एक जैसी मानसिकता वाले देश हैं।रूस एक ऐसा देश है जो वर्तमान में यूक्रेन पर आक्रमण कर रहा है जबकि दूसरा चीन भारतीय क्षेत्र में बार-बार घुसपैठ का दोषी है। दोनों को लोकतांत्रिक ताइवान से भी समस्या है। चीन, ताइवान को लगातार डराता रहता है। उन्हें लगता है कि उत्तर कोरिया के साथ अन्याय हुआ है। कुल मिलाकर कहें तो, दोनों देश दुनियाभर में अराजकता के एक बड़े हिस्से के लिए वे ही जिम्मेदार हैं। इस बीच सवाल ये उठता है कि चीन और रूस के बीच के ये संबंध भारत को कैसे प्रभावित कर सकते हैं।
चीन आज भारत का मुख्य रणनीतिक प्रतिद्वंद्वी है, जबकि रूस के साथ हमारे ऐतिहासिक रक्षा संबंध हैं। लेकिन बीजिंग और मॉस्को की तरफ से अपने रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के साथ, भारत रूसी प्लेटफार्मों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं कर सकती है। हथियार प्रणालियों में चल रहे विविधीकरण को तेज किया जाना चाहिए। इसकी वजह है कि भारत और चीन के बीच टकराव की स्थिति में, रूस अधिक से अधिक तटस्थ रहेगा या सबसे बुरी स्थिति में बीजिंग की सहायता करेगा। साथ ही, भारत के पास अभी भी अकेले लड़ने के लिए एकजुट ताकत नहीं है। इसलिए, हमें पश्चिम के साथ और अधिक निकटता से काम करना होगा। अब मास्को के साथ हमारे रणनीतिक संबंधों का पुनर्मूल्यांकन करने का समय आ गया है।







ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई है। ईरान की कई समाचार एजेंसियों ने पुष्टि की है कि रईसी और विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान के साथ हेलीकॉप्टर में सवार अन्य लोगों की मौत हो गई है।जानकारी के मुताबिक, इस हेलिकॉप्टर में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अलावा विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन, पूर्वी अजरबैजान के अयातुल्ला अल-हाशेम और पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मालेक रहमती के साथ अंगरक्षक भी सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई है। *एक्सपर्ट ने बताई हादसे की वजह* फ्लाइट एक्सपर्ट काइल बेली का कहना है कि राष्ट्रपति का विमान उड़ाने वाले पायलट आमतौर पर कुशल और अनुभवी होते हैं, लेकिन हेलीकॉप्टर एक बहुत जटिल मशीन है। उन्होंने अल जजीरा को बताया, 'जब आप उड़ान भरते हैं और मौसम साफ होता है तो सब ठीक है, लेकिन समस्या तब होती है जब पायलट पहाड़ी, ऊबड़-खाबड़ और जंगली इलाके में होते हैं और उन जगहों पर अचानक कोहरा विकसित हो सकता है जहां आपको इसकी उम्मीद नहीं होती है। रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर (375 मील) उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान देश की सीमा से सटे जुल्फा शहर के पास हुई है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना उजी के पास हुई है।

* लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान कराए जा रहे हैं। यूपी की 14, बिहार की 5, झारखंड की 3, महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की 5, बंगाल की 7 व केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर व लद्दाख की 1-1 सीट पर मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कुल 695 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 8.95 करोड़ मतदाता करेंगे। *6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कौन-कौन सी सीट दांव पर?* उत्तर प्रदेश में आज मोहनलालगंज, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा में वोट डाले जाएंगे। महाराष्ट्र में आज धुले, डिंडोरी, नासिक, कल्याण, पालघर, भिवंडी, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण वोट डाले जाएंगे। बिहार में आज सीतामड़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर वोट डाले जाएंगे। ओडिशा में आज बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का में वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल की बात करें तो बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, रामपुर, हुगली, आरामबाग में वोट डाले जाएंगे। झारखंड में आज चतरा, कोडरमा, हजारीबाग में वोट डाले जाएंगे। जम्मू-कश्मीर की बारामूला और लद्दाख में वोट डाले जाएंगे। *इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर* इस चरण में दो हाई प्रोफाइल सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान हो रहा है, जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी से मैदान में हैं। इनके अलावा इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की चुनावी किस्मत का भी फैसला होगा। इस दौर में 4.26 करोड़ महिलाओं और 5,409 थर्ड जेंडर के मतदाताओं सहित 8.95 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं और 94,732 मतदान केंद्रों पर 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं। पांचवें चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें से 40 से अधिक सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पास हैं। *पीएम मोदी ने कहा- मतदान कर बनाएं नया रिकॉर्ड* पांचवें चरण के चुनाव से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
May 20 2024, 14:18
इस बीच ईरान के राष्ट्रपति रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश की कई तस्वीरें सामने आई हैं. ये तस्वीरें हेलिकॉप्टर क्रैश साइट और रेस्क्यू ऑपरेशन की हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह से बारिश के बीच
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.7k