इंतजार खत्म! देश में आ गया मानसून, जानिए, MP-UP, छत्तीसगढ़, राजस्थान में कब तक दस्तक देगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट
आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और देश में मानसून की एंट्री हो गई है। अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह पर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है, जो 31 मई तक केरल पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में 22 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर से बंगाल की दक्षिण खाड़ी की ओर बढ़ गया है। मानसून मालदीव और कोमोरिन क्षेत्रों में भी समय पर एंट्री करेगा। साल 2023 में भी अंडमान सागर के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 19 मई को ही दस्तक दी थी। इस बार भी मानसून 19 मई को ही आया है और बारिश का दौर शुरू हो गया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, 22 मई के आस-पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके शुरू में उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और 24 मई के आस-पास बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में केंद्रित होने की संभावना है। दक्षिण भारत में पछुआ हवाओं की स्पीड लगभग 20 समुद्री मील (3 किलोमीटर प्रति घंटा) बढ़ गई है।
समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रहीं हैं। घने काले बादल छाए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान निकोबार द्वीप समूह में अच्छी बारिश हुई है। मानसून 31 मई को केरल की तरफ बढ़ेगा। इस बार भविष्यवाणी की गई है कि मानसून सीजन के दौरान एक जून से 15 सितंबर के बीच पूरे देश में सामान्य से अधिक 106 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में आसार जताया जा रहा है कि 20 जून के आसपास मानसून एंट्री ले सकता है। पिछली बार मानसून अनूपपुर, मंडला की तरफ आया था। इस बार भी वहीं से एंट्री लेने का अनुमान है। हालांकि, इस बार मानसून दो दिन पहले ही मध्यप्रदेश में इंट्री ले सकता है। इस बार एमपी बारिश होने के अच्छे संकेत है। क्योंकि इस बार मार्च-अप्रैल से बारिश का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि, मई के आखिरी में एक और वेदर रिपोर्ट आएगी। जिसमें मानसून और बारिश की तस्वीर साफ हो पाएगी।
छत्तीसगढ़
25 मई से नौतपा शुरू होने के साथ ही ले चलने की संभावना के साथ ही भीषण गर्मी रहेगी। इसके बाद छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री होगी।मानसून (Monsoon Update) के एंटर होने के बाद प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। बता दें कि पिछले साल 2023 में मानसून ने 21 जून (Monsoon Date) को बस्तर और रायपुर में प्रवेश किया था। मौसम विभाग के अनुसार हमारे देश में केरल राज्य में मानसून की दस्तक होती है। इसके बाद यह छत्तीसगढ़ तक आते-आते 14 से 15 दिन समय ले लेता है।
राजस्थान
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस बार देश के लिए अच्छी खबर है। इस बार मानसून देश में जल्दी सक्रिय होगा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 25 जून से 3 जुलाई के बीच मानसून राजस्थान में कभी भी दस्तक दे सकता है। जबकि देखा गया है कि राजस्थान में मानसून का प्रवेश 15 जुलाई के बाद ही होता है। इस बार मानसून के जल्दी आने की संभावना है। इसके पीछे मौसमी बदलाव और 'ला नीना' परिस्थितियों को माना जा रहा है।
उत्तरप्रदेश और दिल्ली के साथ अन्य राज्य
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून, दिल्ली और राजस्थान में 28 से 30 जून तक मानसून आने की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश में 15 जून तक मानसून की दस्तक हो सकती है। 25 जून को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर, 30 जून को दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब पहुंचता है। 8 जुलाई को मानसून पूरे देश को कवर कर लेता है।





दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में बड़ी जानकारी सामने आ रही है।मालीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोपी विभव कुमार ने अपना फोन फॉर्मेट कर दिया था। पुलिस ने अब इस फोन को एक्सपर्ट के पास भेजा है, ताकि इसमें मौजूद डाटा के बारे में पता चलाया जा सके। पुलिस ने ये भी बताया है कि सीएम हाउस में लगे सीसीटीवी से छेड़छाड़ की गई है। घटना के समय का सीसीटीवी ब्लैंक शो हो रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी विभव कुमार पर पुलिस आईपीसी की धारा 201 यानी सबूतों को नष्ट करने की धारा भी लगा सकती है, क्योंकि पुलिस का कहना है कि विभव कुमार ने जानबूझकर अपना IPhone फॉर्मेट किया है। पुलिस सीएम हाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर का रिकॉर्ड मुहैया कराने के लिए लगातार एजेंसी के संपर्क में है। पुलिस मामले में और लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पैन ड्राइव में उपलब्ध कराई गई वारदात के वक्त की सीसीटीवी फुटेज ब्लैंक मिली हैं। विभव कुमार को लेकर दिल्ली पुलिस मुंबई भी जा सकती है, क्योंकि उसकी लास्ट लोकेशन मुंबई में ही मिली थी। यह सब जानकारियां दिल्ली पुलिस ने बीते दिन विभव कुमार को कोर्ट में पेश करते समय दायर किए रिमांड पेपर में दीं, जिनके आधार पर ही पुलिस को विभव कुमार का 5 दिन की कस्टडी मिली। इससे पहले की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने शनिवार रात दावा किया कि 13 मई की घटना का सीसीटीवी फुटेज ‘गायब’ कर दिया गया है और संपादित वीडियो जारी किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर मालीवाल से 13 मई को कथित तौर पर मारपीट की गई थी। पुलिस केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को शनिवार को मारपीट मामले में मुख्यमंत्री आवास से ले गई थी और बाद में गिरफ्तार कर लिया था।


May 19 2024, 18:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11.5k