झारखंड में चार लोकसभा सीटो पर थमा चुनावी शोरगुल, INDIA और NDA गंठबंधन ने चारो सीटो पर जीत का किया दावा
![]()
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण और झारखंड में होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे समाप्त हो गया। 13 मई को खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा और पलामू में सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
इस चरण में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और अधिकांश ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्र में मतदान केंद्र होने की वजह से चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने में चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है। रांची के मोरहाबादी मैदान से कड़े सुरक्षा के बीच मतदान कर्मियों को क्लस्टर तक भेजा गया। ईवीएम और वीवीपीएटी की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मियों को भी मतदान कर्मियों के साथ रवाना किया गया है। झारखंड के 4 लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे 45 प्रत्याशियों में 06 महिला हैं।
चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार समाप्त होते ही राजनीतिक दलों के द्वारा जीत के दावों का दौर शुरू हो गया है। 2019 के चुनाव में चार में से तीन सीटों को जितने में सफल रही भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि झारखंड की सभी 14 सीटों को जीतने का लक्ष्य के तहत इन चारों सीटों पर जीत जरूर होगी।
इधर इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दावा किया है कि झारखंड के पहले चरण के हो रहे चुनाव में सभी चारों सीट इंडिया गठबंधन के खाते में आएगा। इन चार सीटों में से दो पर कांग्रेस एक पर झामुमो और एक पर राजद चुनाव लड़ रही है।










May 13 2024, 17:34
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.2k