अकीदत से अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज:देश में अमन-चैन की मांगी दुआ, गले मिलकर एक दूसरे को दी मुबारकबाद
![]()
नितेश श्रीवास्तव,भदोही। भदोही में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। ईदगाहों व मस्जिदों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ दिखी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस तैनात रही। बड़ों के साथ ही बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ईदगाहों व मस्जिदों पर सुबह से ही नमाजियों की भीड़ दिखी। समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ की। नमाज अदा करने के बाद सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों में रोजा, नमाज,सदका - ए फित्र,जकात,नेक काम की रब की बारगाह में कबूलियत तथा मुल्क में अमन की दुआ की गई। मुल्क की तरक्की एवं खुशहाल के लिए दुआएं की गई।
नमाज के बाद एक - दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। लोगों ने कब्रिस्तान पहुंचकर अपने - अपने पूर्वजों की मगाफिरत के लिए फातिमा पढ़कर दुआएं मांगी। उसके बाद लोग अपने-अपने घरों की ओर रुख कर लिए। फिर मिलने - मिलाने का दौर शुरू हुआ। जो देर रात तक जारी रहा। घरों में पहुंचकर सभी ने लजीज सेवई के साथ व्यंजनों का लुत्फ उठाया।नमाज अदा करने के बाद लोग कैंप पहुंचकर डीएम व एसपी से मुलाकात की।
जहां पर दोनों ही अधिकारियों द्वारा सभी को ईद - उल- फितर पर्व की बधाई दी। नगर में सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों में ईद - उल - फिचर की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई।






Apr 11 2024, 14:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.6k