सज गया होली का बाजार, बिक्री ने पकड़ी रफ्तार
![]()
नितेश श्रीवास्तव,भदोही। एक बार फिर रंगों के त्योहार होली के बाजार पर महंगी का असर नजर आ रहा है। उसमें तड़का लगाने का काम बेकारी कर रही है। इसके बावजूद भी बाजारों में दुकानें सज गई हैं। जहां पर ग्राहकों की आमद देखी जा रही है। जिले के थोक व्यापारियों के सामान को मंगा लिया है,अब अच्छे कारोबार की उम्मीदें हैं। आम आदमी के जरुरत की चीजों व सामनों के दामों में इन दिनों आग लगी हुई है। उधर कुछ महीनों में जरुरी सामनों के दामों में 25 फीसदी तक वृद्धि हुई है। मानव जीवन में रोटी, कपड़ा और मकान का विशेष महत्व है।
इसे पूरा करने के लिए आम आदमी कठिन परिश्रम करता है। इसमें शासन व प्रशासन भी मदद करता है, लेकिन इन दिनों महंगी के कारण थाली से पौष्टिक भोजन तक गायब है। सावधिक दिक्कतें बुनकरों, कामगारों,अल्प वेतन भोगियों को हो रही है। वे अपना दर्द किसी से बयां भी नहीं कर पा रहे हैं। दुकानदार शिवराम यादव, अजय चौरसिया ने बताया कि जनवरी से लेकर अब तक जरुरी सामनों के दामों में 25 फीसदी तक वृद्धि हुई। इसका बड़ा कारण चुनाव को देखते हुए बड़े कारोबारियों के दाम बढ़ा दिया है। उधर, गोपीगंज नगर के बड़े व्यापारियों मनीराम पांडेय, दीपक मोदनवाल, रामेश्वर जायसवाल ने बताया कि होली के मद्देनजर घी, तेल, रिफाइंड, चावल,आदि जरूरी सामान मंगा लिए गए हैं। अभी बिक्री पूरी रफ्तार नहीं पकड़ रही है। एक दो दिनों में बाजार पूरी तरह से गुलजार हो जाएगा।




Mar 21 2024, 12:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k