*भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत नगर मंडल की बैठक का आयोजन,लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर की गई चर्चा*

कमलेश मेहरोत्रा
सीतापुर- स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत नगर मंडल की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बिंदवार चर्चा की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं गांव चलो अभियान की सह संयोजक बबिता गुप्ता ने डॉo श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनसंपर्क कर लोगो को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दें व उन्हें भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से अवगत करायें। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामनरेश त्रिवेदी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी लोग अपने आप को पूर्ण रूप से तैयार रखें तथा पूरे मनोयोग से पार्टी से संबंधित कार्यों में लग जाए सरकार के कार्यों को जनता के बीच ले जाएं, हर बूथ पर कार्यकर्ता पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क करें ताकि हर बूथ पर भाजपा नंबर एक पर रहे ऐसा प्रयास हम सभी का होना चाहिए।
नगर मंडल अध्यक्ष रमेश बाजपेई ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि, सभी कार्यकर्ता सक्रिय होकर चुनाव कार्य में लग जाएं जिससे पार्टी 2024 का चुनाव अबकी बार 400 के पार के साथ विजयी हो। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मनमोहन गुप्ता, राजकुमार दत्ता, बंशीधर पाठक, राजू तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय, वीरेंद्र मिश्रा, आकाश रस्तोगी, प्रखर रस्तोगी, देवेंद्र पांडे, श्याम किशोर निगम,प्रमोद बाजपेई,योगेश मिश्रा, सियाराम शर्मा, प्रदीप वाल्मीकि, अवधेश शुक्ला, विनीत गुप्ता, रामचंद्र द्विवेदी, दिलीप शुक्ला, राम प्रकाश गुप्ता, संतोष कश्यप, सुमन श्रीवास्तव, विमला मौर्य, माधव पाठक, मनीष पाठक, बलराम सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
Feb 05 2024, 21:24
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k