*किसान जोड़ो यात्रा में कई किसानों को दिलाई गई शपथ*
फर्रूखाबाद l भारतीय किसान यूनियन भानू द्वारा लगातार किसान जोड़ो यात्रा में किसानों को शपथ ग्रहण कराई जा रही है। किसान जोड़ो यात्रा के दौरान ग्राम कमालुद्दीनपुर में कई लोगों को भारतीय किसान यूनियन भानू की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
जिसमें सुधांशु पाठक को जिला विधिक सलाहकार तथा हरदेव सिंह कोटेदार को तहसील महासचिव अमृतपुर, शिशपाल सिंह फौजी को जिला उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ,आकाश सिंह राठौड़ को ब्लॉक उपाध्यक्ष युवा तथा टिकैत गुट के ब्लॉक अध्यक्ष रहे प्रदीप कुमार सिंह उर्फ दीपक परमार को जिला उपाध्यक्ष,मनोज पांडे को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
ग्राम प्रधान सुधांशु पाठक द्वारा भारतीय किसान यूनियन भानू के समस्त पदाधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया तथा इस मौके पर संजय सोमवंशी प्रदेश महासचिव, बबलू दीक्षित कार्यकारिणी अध्यक्ष, अमरेश कुमार शुक्ला जिला प्रचार मंत्री, गंगा विष्णु ग्राम हजरत डहेलिया, करुणा शंकर अग्निहोत्री जिला कोषाध्यक्ष,आशीष यादव जिला सचिव, नेत्रपाल सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, मनोज सिंह राठौड़ जिला सचिव, लकी खान अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर,हर्षवर्धन सिंह प्रधान भरखा, अजय कुमार शुक्ला जिला सचिव सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।
Feb 04 2024, 20:27