मणिपुर मामले को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र, कहीं ये बातें|
मणिपुर हिंसा के दौरान दो महिलाओं के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस मामले को द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है. | Jharkhand News. मणिपुर हिंसा के दौरान दो महिलाओं के साथ हुई घटना देश को शर्मशार कर रही है. इस जघन्य अपराध के बाद पूरे देश मणिपुर और केंद्र सरकार दोनों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. झारखंड में भी इस घटना को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. अब राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर मामले को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है. उन्होंने मणिपुर में हिंसा पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह सबसे अंधकारमय समय है और साथी नागरिक के रूप में, हम सभी मानवीय गरिमा के इस पूर्ण नुकसान से व्यथित और चिंतित हैं. भारत मणिपुर के साथ खड़ा है, मणिपुर को ठीक होना चाहिए और एक राष्ट्र के रूप में हमें मदद करनी चाहिए.
Jan 20 2024, 21:13