कल से भारत जोड़ो की बात, आम जनों का साथ अभियान चलायेगी झारखंड कांग्रेस, घर-घर जायेंगे पार्टी कार्यकर्ता|
आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस की अच्छाइयां और भाजपा सरकार की नौ साल की खराब नीतियों को बताने के लिए कार्यक्रम किया जा रहा है. | प्रदेश कांग्रेस 16 जुलाई से पांच सितंबर तक - भारत जोड़ो की बात, आम जनों का साथ अभियान चलायेगी. कांग्रेस भवन में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि अभियान के तहत कांग्रेस के तमाम नेता घर-घर जा कर राहुल गांधी का संदेश पहुंचाने का काम करेंगे. इसमें कांग्रेस के कोटे मंत्री से लेकर विधायक, सांसद और तमाम पदाधिकारी शामिल होंगे.
Jan 20 2024, 20:26