*भगवान श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा ,बाल्मीकी मंदिरों में 14 से 22 जनवरी तक आयोजित हो रहे हैं भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम*
![]()
अमेठी। शासन के निर्देश के क्रम में आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामोत्सव-2024 के चौथे दिन जनपद के प्रमुख राम मन्दिरों/हनुमान मन्दिरो/शिव मंदिरों/दुर्गा मंदिरों/बाल्मीकी मंदिरों आदि में रामकथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहा।
उपरोक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, रामायण पाठ, रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो की स्थापना का आर्दश प्रस्तुत कर लोगो को जानकारी दी गई। जिसके क्रम आज जनपद के 40 विभिन्न मंदिरों में अधिक से अधिक लोगो द्वारा जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुये भजन कीर्तन के माध्यम से लोगों में भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो की स्थापना का आर्दश प्रस्तुत किया गया।
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देशन में आज जनपद के 40 मन्दिरों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी मन्दिरों पर भव्य सजावट, प्रकाश व्यवस्था भी करायी गई। सभी मंदिरों पर विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत लगातार सफाई की व्यवस्था भी कराई जा रही है।



Jan 17 2024, 17:02
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.3k