शेरघाटी में भाजपा मंडल कार्यकारिणी की हुई संयुक्त बैठक, कार्यकर्ता से किया गया यह आह्वान

गया : जिले के शेरघाटी में भारतीय जनता पार्टी नगर व ग्रामीण मंडल कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक कठार मोड़ पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।
बैठक के प्रारंभ में भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री गोपाल यादव जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल का प्राण प्रतिष्ठा होना है।
उस दिन सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों के नजदीक मंदिरों में पूजा पाठ हवन करें एवं प्रसाद वितरण करें। उसी दिन शाम में अपने-अपने घरों में दीप जलाएं और दीपावली मनाएं।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है पार्टी कार्यकर्ता गांव गांव शहर में भ्रमण करके केंद्र सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराए।
किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में राजद के कुछ मंत्रियों और विधायकों के द्वारा सनातन धर्म का लगातार अपमान किया जा रहा है।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। आने वाले चुनाव में कार्यकर्ता और लोग इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे।
कार्यक्रम में अयोध्या में कार सेवा में भाग लेने वाले कार सेवक अजय कुमार सिंह, विजय आनंद गुप्ता और सुनील सिंह को अंग वस्त्र देकर और उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
बैठक में अन्य लोगों के अलावा ग्रामीण अध्यक्ष रवि कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, अरुण कुमार चंद्रवंशी, राम जय सिंह, पशुपतिनाथ पाठक, शंभू शरण सिंह, धनंजय शर्मा, मुरारी प्रसाद सिंन्हा, सुशील कुमार गुप्ता, विजय आनंद गुप्ता, गोपाल स्वर्णकार, आनंद कुमार, राजेश मालाकार, शुभांशु सिंह, उदय पासवान, शशिकांत सिंह, बसंती देवी, चंपा देवी, शांति देवी, मीना मिश्रा, शंकर सिंह, लोकसभा विस्तारक दीनानाथ सिंह, उदय नारायण सिंह, सरोज कुमार, अनुग्रह प्रसाद, संजीव कुमार, संतोष कुमार, चंदन कुमार, संतोष कुमार सिंह, दीपक कुमार, प्रमोद सिंह इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट: अरविंद कुमार सिंह
Jan 11 2024, 15:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
104.8k