विकास पुष्टाहर विभाग के स्टॉल पर महिलाओं के साथ गोद भराई का कार्यक्रम कराया गया
खरगूपुर (गोंडा)।विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत रनियापुर में ग्रामीण संवाद यात्रा का आयोजन कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। विकासखंड रुपईडीह के ग्राम पंचायत रनियापुर में रविवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित करने के संकल्प के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बाल विकास पुष्टाहर विभाग के स्टॉल पर महिलाओं के साथ गोद भराई का कार्यक्रम कराया। वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य,शिक्षा,कृषि,पेयजल के अलावा आवास, आयुष्मान कार्ड तथा वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन के विषय में अवगत कराया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बड़का देवी,सचिव प्रसून राज श्रीवास्तव,देवेंद्र पांडे,राजेश चौधरी,कृष्ण चंद्र,बृजेश तिवारी,जगतराम तिवारी,रविंद्र कश्यप,अनिल तिवारी,संजीव गुप्ता सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री,आशा कार्यकर्ता व अन्य विभाग के कर्मचारी रहे।
Dec 24 2023, 17:47