एक्शन एड एसोसिएशन ने की कर्नलगंज के बसुहा विद्यालय में बैठक, दी गई जानकारी
गोंडा। एक्शन एड एसोसिएशन (युनिसेफ) नई पहल शिक्षा परियोजना द्वारा संचालित ब्लॉक कर्नलगंज के प्राथमिक विद्यालय बसुहा में विद्यालय प्रबंधन समिति, पीआरआई एवं सम्बन्धित हित धारकों के साथ संस्था द्वारा ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एक्शन एड के ब्लाक कोर्डिनेटर भूपेन्द्र सिंह द्वारा निम्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया।
बाल अधिकारों के संरक्षण एवं बच्चों के नेतृत्व को लेकर वार्ता।
बच्चों के शत -प्रतिशत नामांकन, उपस्थित एवं ठहराव को लेकर चर्चा किया तथा सामाजिक सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।
विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्य एवं दायित्व के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा ग्राम प्रधान का सामाजिक सुरक्षा योजना में वो किस तरह से योगदान कर सकते हैं इस विषय पर वार्ता किया गया।
शिक्षा प्रेरक का क्या सहभागिता है। इसके बारे में बताया गया।
साथ ही विद्यालय में बच्चों द्वारा मीना मंच, बाल संसद के बारे में एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दिया गया।
ग्राम प्रधान द्वारा बच्चों की उपस्थिति, ठहराव व अभिभावकों के जिम्मेदारी के बारे में बताया गया।
इस बैठक में ग्राम प्रधान राकेश मोहन तिवारी ,एसएमसी अध्यक्ष फूल मोहम्मद, विद्यालय स्टॉप से प्रधानाध्यापक मोहम्मद मोबीन,सहायक अध्यापक मानवेन्द्र सिंह , श्रीमती नीलम पाण्डेय, श्रीमती सविता सिंह टीम से भूपेन्द्र सिंह, विशेष कुमार, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।
Nov 30 2023, 17:16