गिरिडीह:फेसबुक पर नकली आईडी बनाकर लड़कियों को फंसाकर शादी करने वाला युवक गिरफ्तार
गिरिडीह:इन दिनों युवतियों तथा महिलाओं द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आईडी बनाकर सर्फिंग और किसी अनजाने व्यक्ति से यह पहचाने बिना कि वह लड़की है अथवा लड़का चैट करना बहुत ही खतरनाक साबित होता जा रहा है।ऐसा ही एक मामला गिरिडीह में प्रकाश में आया है।निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत फेसबुक पेज पर नकली आईडी से विवाहिता को प्रेमजाल में फंसाकर और उसका अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी सद्दाम अंसारी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी ने बताया कि आरोपी युवक सद्दाम पहले से शादीशुदा है और तीन-तीन शादियां कर चुका है।वह जेल भी जा चुका है।वहीं एक पत्नी से आरोपी का बच्चा भी है। इधर विवाहिता भी 11 वर्षीय बच्चे की मां है। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है।इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने साइबर थाना प्रभारी को पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु किया और आरोपी सद्दाम को उस वक्त दबोच लिया गया, जब वह पीड़िता को निमियाघाट थाना क्षेत्र के पारसनाथ स्टेशन से कोलकाता लेकर जा रहा था।
इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सद्दाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया। लेकिन गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र की उक्त महिला से उसकी जान पहचान फेसबुक पर ही हुई थी। क्योंकि आरोपी सद्दाम ने काजल कुमारी के नाम से नकली आईडी फेसबुक पर बना रखा था और जब काजल कुमारी के इसी आईडी पर पीड़िता की नजर पड़ी,तो उसने पिछले माह अगस्त में ही सद्दाम का फ्रेेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों में फेस बुक मैसेंजर तथा पर्सनल नंबर पर चैंटिग होनी शुरु हुई। बात आपस में मिलने तक पहुंच गई।
इसके बाद आरोपी सद्दाम पीड़िता से स्थानीय एक होटल में मिला। किसी लड़की की बजाय सद्दाम को देखकर विवाहिता भी चौंक गई और किसी तरह से उससे दूर होने का प्रयास करने लगी। लेकिन आरोपी ने उसे अपनी बातों में ऐसा उलझाया कि वह उसके साथ गिरिडीह के गांवा के एक होटल में जाने के लिए तैयार हो गई। जहां होटल में ही आरोपी सद्दाम द्वारा पीड़िता का यौन शोषण किए जाने की बात भी कही जा रही है। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी उतार लिया था और उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा।
जब पीड़िता ने विरोध करना शुरु किया, तो सारे फोटो को सोशल मीडिया में वायरल कर देने की धमकी देना शुरु कर दिया। साथ ही लड़की के परिजनों को भी धमकी देने की बात बताई जा रही है।
इधर शनिवार को आरोपी ने विवाहिता को पारसनाथ स्टेशन पहुंचने को कहा। इसी बीच पूरे मामले की जानकारी परिजनों से हिंदु संगठन विहिप के गुड्डु यादव को मिली तो परिजन के साथ विहिप नेताओं ने मामले की शिकायत साइबर थाना को किया। इसके बाद साइबर डीएसपी कार्रवाई में जुट गए और दोनों को पारसनाथ स्टेशन से बरामद कर लिया। साइबर डीएसपी के अनुसार आरोपी सद्दाम गिरिडीह में गांवा के बादीडीह गांव का रहने वाला है। जहां आरोपी ने इसी स्टाईल में गांव की और अपने ही समुदाय की एक लड़की को फंसाया, और उसके साथ दूसरी शादी की। फिर उसे तलाक दे दिया।
जबकि सद्दाम ने पहली शादी अपने माता-पिता की सहमति से 2011 में धनवार के कोडाडीह गांव में किया। लेकिन शादी के तीन साल बाद ही सद्दाम और उसकी पहली पत्नी रशीदा खातून के बीच तलाक हो गया। तो फेसबुक वाला स्टाईल अपनाकर सद्दाम ने तीसरी शादी धनबाद में किया। वहीं अब वह चौथी शादी करने के फेर में था। उक्त आरोपी सद्दाम निमियाघाट की विवाहिता से शादी करने के प्रयास में था।लेकिन वह साइबर पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
Sep 13 2023, 14:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.9k