आदिवासी समाज का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में शामिल.....आशा लकड़ा
![]()
(रांची से जयंत कुमार की रिपोर्ट)
राँची: इरफान अंसारी द्वारा झारखंड विधानसभा में बयान देने के बाद भाजपा सदन के अंदर और बाहर खासा विरोध कर रही है इसी को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवम रांची की निवर्तमान महापौर डॉ आशा लकड़ा ने आज प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।
आशा लकड़ा ने कहा कि झारखंड आदिवासियों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है, लेकिन जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी आदिवासियों के प्रति ओछी सोच रखते हैं। कांग्रेस पार्टी के डीएनए
में ही जनजातीय समाज के प्रति विरोध है। झारखंड में अब तक आदिवासी समाज से 4 मुख्यमंत्री चुने गए।
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। भगवान बिरसा मुंडा, चांद-भैरव, फूलो-झानो, सिदो-कान्हू, तिलका माझी जैसे महापुरुषों ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए।
आशा लाकड़ा ने नसीहत देते हुए कहा कि इरफान अंसारी पहले आदिवासियों के इतिहास को जाने।आदिवासी सरल, सहज व स्वाभिमानी हैं। कांग्रेस और जेएमएम न तो आदिवासियों के हितैषी थे और ना ही हो सकते हैं। ये आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर अपना हित साधते हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता ने प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति को भी अपने असंसदीय टिप्पणी से अपमानित किया।
उन्होंने कहा कि आदिवासियों को इनके चेहरे पर लगे नकाब को पहचानना होगा। ये लोग न तो इस राज्य का विकास कर सकते हैं और ना ही आदिवासियों का। इसलिए अब वक्त आ गया है कि आदिवासी समाज के लोग एकजुट होकर आदिवासी विरोधी राजनीतिक पार्टियों को झारखंड की सत्ता से बेदखल करें।
राज्य में हर दिन कहीं आदिवासी महिला या पुरुष की हत्या हो रही है। महिलाओं व युवतियों के साथ दुष्कर्म मामले में हेमंत सोरेन की सरकार का ग्राफ काफी ऊंचा है। इसी प्रकार राज्य में आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है। शायद इस राज्य के विकास को लेकर हेमंत सोरेन की सरकार का यही एजेंडा है।













Aug 04 2023, 13:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.5k