सरायकेला :व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से स्मार्ट वर्क फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन।
सरायकेला :कोल्हान के जमशेदपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा फोटोग्राफरों को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए अपने व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से स्मार्ट वर्क फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित ऑटोक्लस्टर सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें जमशेदपुर समेत आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में फोटोग्राफर शामिल हुए।
![]()
सेमिनार में फोटोग्राफरो को ट्रेंड में चल रहे अपडेट्स की जानकारी प्रदान की गई, इस मौके पर मुंबई से विशेष तौर पर पहुंचे मोनार्च कंपनी के डायरेक्टर वीरेन सत्रा ने सेमिनार में फोटोग्राफरों को बिजनेस डेवलपमेंट और पर्सनालिटी डेवलपमेंट की भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान किए।
इन्होंने बताया कि फोटोग्राफर लेटेस्ट ट्रेंड के अनुसार काम करने, वीडियो एडिटिंग में सिनेमैटिक इफेक्ट लाने समेत कई जानकारियां सिखाई गई हैं। फोटोग्राफरों को मार्केट में हेल्दी कंपटीशन के साथ बिजनेस बढ़ाने जैसे जानकारियां भी प्रदान की गई, इस मौके पर वेडिंग वीडियो -फोटोग्राफी में कम समय में बढ़िया एडिटिंग करते हुए रील्स, टीजर, व्हाट्सएप इन्विटेशन जैसे कई फीचर्स भी बताए गए।
स्मार्ट फोटोग्राफी वर्कशॉप कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष अशोक कुमार केसरी ने बताया कि झारखंड के अलग-अलग शहरों रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह में सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इन्होंने बताया कि सेमिनार का लाभ जमशेदपुर के फोटोग्राफरों को भविष्य में मिलेगा, इस मौके पर कार्यक्रम के सफल आयोजन में भूमिका अदा करने वाले फोटोग्राफर राजेश चौहान ने कहा कि लंबे समय से शहर के फोटोग्राफरों का इस वर्कशॉप का इंतजार था जो आज जाकर पूरा हुआ है, कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष के अलावा सभी सदस्यों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Aug 01 2023, 18:27