मां के साथ गंगा स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत, 24 घंटे के बाद शव हुआ बरामद
बेगूसराय : जिले में गंगा स्नान करने गया एक युवक की गहरे पानी में चले जाने से डूब कर मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। डूबे युवक का शव गंगा नदी के पानी से 24 घंटे के बाद काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन कर निकाला। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के कोरामपुर गंगा घाट की है।
मृत युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया निवासी अशोक साह के 22 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है।
परिजनों ने बताया कि छोटू कुमार अपनी मां के साथ रविवार की सुबह खोरमपुर गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए गया था। इसी दौरान छोटू कुमार गहरे पानी में चला गया और छोटू कुमार डूबने लगा। डूबता देख वहां पर मौजूद लोगों ने जब तक उसे बचाने का प्रयास किया। तबतक छोटू कुमार गहरे पानी में चला गया और उसका कोई अता पता नहीं चल सका।
24 घंटे बाद बरामद हुआ शव
इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मटिहानी अंचल प्रशासन को सूचना दी। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही मटिहानी अंचल प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर युवक की काफी खोजबीन किया गया। लेकिन उसका शव रविवार को शाम तक नहीं मिल पाया। सोमवार की सुबह से लगातार एसटीआरएफ की टीम ने छोटू कुमार का शव की काफी खोजबीन किया। काफी मशक्कत के बाद 24 घंटे के बाद छोटू का शव गंगा नदी के पानी से निकाला गया। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर मटिहानी थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतक छोटू कुमार कुछ दिन पहले ही रतनपुर ओपी क्षेत्र के रतनपुर में अपने नानी गांव आया था। इसी क्रम में रविवार को सुबह अपने मां के साथ गंगा स्नान करने के लिए खोरमपुर गंगा घाट पहुंचा था। जहां स्नान करने के दौरान वह डूब गया।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट




May 30 2023, 19:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k