बेगूसराय कांग्रेस नये जिलाध्यक्ष बने अभय कुमार सिंह, समर्थकों मे खुशी की लहर
![]()
बेगूसराय : कांग्रेस जिला कमिटी के नए अध्यक्ष के रूप में अभय कुमार सिंह उर्फ सारजन सिंह के नाम की घोषणा की गई है। कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केशी वेणुगोपाल ने इसकी घोषणा करते हुए पत्र जारी किया है।
बता दें कि इससे पहले भी अभय कुमार सिंह बेगूसराय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वह पार्टी की टिकट से मटिहानी विधानसभा सीट से एमएलए का चुनाव भी लड़ चुके हैं, लेकिन वह चुनाव में जीत नहीं सके थे।
सारजन सिंह गुट का बढ़ा है दबदबा
वर्तमान में बिहार कांग्रेस प्रदेश कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि अभय कुमार सिंह उर्फ सारजन सिंह को बेगूसराय कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा।
फिलहाल सारजन सिंह के नाम की जिला अध्यक्ष के रूप में घोषणा होने के बाद से जिला कांग्रेस कमेटी के एक गुट में जहां खुशी की लहर है।
वहीं दूसरे गुट में भीतर ही भीतर राजनीतिक माहौल गर्म दिख रहा है। बेगूसराय में कांग्रेस पार्टी के अंदर खाने की राजनीति समझ रखने वाले व्यक्तियों का मानना है कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के काल में बेगूसराय कांग्रेस में सारजन सिंह गुट का दबदबा बढ़ा है। इससे पहले नगर और प्रखंड अध्यक्षों की घोषणा में भी इसका प्रमाण मिल चुका है।
हालांकि इससे पहले यह माना जा रहा था कि कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह की नए कार्यकाल में छुट्टी होने वाली है। पर किसी को यह स्पष्ट रूप से मालूम नहीं था कि सारजन सिंह जिला अध्यक्ष के रूप में चुने जाएंगे। लोगों के बीच इस बात की चर्चा जरूर हो रही थी कि अब बेगूसराय कांग्रेस में सारजन सिंह की सक्रियता एक बार फिर से बढ़ेगी।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट








May 27 2023, 19:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k