मुख्य सचेतक सह विधायक विरंची नारायण की उपस्थिति में 20 मई को होगी रामगढ़ भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक।
रामगढ़:- भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ की जिला कार्यकारिणी बैठक आगामी 20 मई को जिला कार्यालय रामगढ़ में पूर्वाह्न 11 बजे होना तय हुआ है जिसमे भाजपा सांसद एवं विधायक के साथ मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य सचेतक झारखंड विधानसभा सह बोकारो विधायक विरंची नारायण स्वयं उपस्थित रहेंगे।
उक्त बातों की जानकारी विज्ञप्ति के मध्यम से देते हुए भाजपा जिला महामंत्री प्रो.खिरोधर साहू ने बताया की कार्यकारिणी बैठक में रामगढ़ भाजपा के सभी जिला पदाधिकारीगण,कार्यसमिति सदस्यगण,सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रीगण,जिला में निवास करने वाले भाजपा के भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यगण,सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारीगण साथ में "महा-सम्पर्क अभियान" की मंडल टोली के संयोजक एवं सह संयोजक की मुख्य रूप से उपस्थिति रहेगी।
इस बैठक में केंद्र द्वारा निर्देशित "महा-सम्पर्क अभियान" कार्यक्रम पर विस्तृत रूप से चर्चा के साथ कार्यक्रम की सफलता हेतु कार्यकर्ताओं को दिशानिर्देश दिया जाएगा।
May 18 2023, 18:23