महाविद्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। केएनपीजी काॅलेज ज्ञानपुर भदोही के नवप्रवर्तन परिषद के अंतर्गत भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आज एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के आरम्भ में कार्यक्रम की संयोजिका डॉक्टर प्रियंका श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के ऐतिहासिक महत्त्व एवं उसके उद्देश्य के बारे में बताया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रदीप नारायण डोंगरे ने मुख्य अतिथि प्रोफेसर देवेन्द्र मोहन सिविल इंजीनियरिंग विभाग, आईआई टीबीएचयू वाराणसी का स्वागत किया |
मुख्य वक्ता ने “Low Cost Technology for Removal of some Trace Toxin” विषयक पर व्याख्यान देते हुये राष्ट्र के लिए प्रौद्योगिकी की आवश्यकता और महत्त्व पर प्रकाश डाला | मुख्य अतिथि ने आज के समय में जल संचयन और उसमें पाये जाने वाले प्रमुख टोक्सिन पदार्थ आर्सेनिक से होने वाली बीमारियाँ तथा जल को आर्सेनिक मुक्त करने हेतु कम खर्च में उपयोग की जाने वाली तकनीक के बारे में विस्तार से बताया | साथ ही उन्होंने हमारे विद्यार्थियों को पर्यावरण विज्ञानं / इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शोध करने के लिए भी प्रेरित किया |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित यह व्याख्यान हाइब्रिड मोड़ में किया गया जिसमे 100 से अधिक छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया | कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर कल्पना अवस्थी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया| कार्यक्रम में मुख्य रूप से IIC प्रेसिडेंट डॉक्टर रश्मि सिंह, प्रोफेसर अरुण कुमार कुशवाहा, डॉक्टर श्री प्रकाश मिश्रा, डॉक्टर मनोज विश्वकर्मा, डॉक्टर सदानंद, डॉक्टर आशीष वर्मा, डॉक्टर रवि यादव, डॉक्टर शेफाली सिंह तथा महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों ने सहभागिता की |
May 13 2023, 11:30