मुख्यमंत्री के निर्देश से, मणिपुर में फंसे झारखंड के छात्रों की आज होगी घर वापसी
![]()
रांची: मणिपुर में फंसे झारंखड के छात्रों को शहर वापसी की जा रही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मणिपुर से झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद और रांची के 34 छात्रों की सुरक्षित वापसी की जा रही है। श्रम विभाग की ओर से संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष-कंट्रोल रूम में मणिपुर में फंसे कुल 34 छात्रों की सूची प्राप्त हुई हैं।
गौरतलब है कि 34 में से 22 विद्यार्थियों का टिकट सोमवार 8 मई को श्रम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से पुष्टि कर दी गई। ये सभी विद्यार्थी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और आईआईटी-टी मणिपुर में अपनी पढाई कर रहे थे। बता दे कि इससे बिहार के भी कई छात्र मणिपुर में फंसे हैं। दोनों राज्य के छात्रों को साथ में लाने की तैयारी चल रही है।
अधिक जानकारी के लिए श्रम विभाग के कंट्रोल रूम के 0651-2481055, 0651-2480058, 0651-248008, 0651-2481188,0651-248202 एवं व्हाट्सएप नंबर 9470132591, 9431336398, 9431336472, 9470132591, 9431336398 और 9431336432 पर संपर्क किया जा सकता है।










May 10 2023, 12:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.7k