*भगवान परशुराम मंदिर को हुआ मंथन मनाया जन्मोत्सव*
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हर वर्ष परशुराम जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में अपना 6वां अवतार लिया था।इसी वजह से इस दिन अक्षय तृतीया के साथ परशुराम जयंती भी सेलिब्रेट की जाती है।इस साल 22 अप्रैल परशुराम जयंती मनाई जा रहीं।
भगवान परशुराम का जन्म भले ही ब्राह्मण कुल में हुआ हो लेकिन उनके गुण क्षत्रियों की तरह थे. ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के पांच पुत्रों में से चौथे पुत्र परशुराम थे।परशुराम भगवान भोलेनाथ के परम भक्त थे।पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी का जन्म धरती पर हो रहे अन्याय, अधर्म और पाप कर्मों का विनाश करने के लिए हुआ था।उन्हें सात चिरंजीवी पुरुषों में से एक माना जाता है. परशुराम जी का जन्म के वक्त राम नाम रखा गया था।
वे भगवान शिव की कठोर साधना करते थे। जिसके बाद भगवान भोले ने प्रसन्न होकर उन्हें कई अस्त्र-शस्त्र प्रदान किए थे। परशु भी उनमें से एक था जो उनका मुख्य हथियार था।उन्होंने परशु धारण किया था इसलिए उनका नाम परशुराम पड़ गया।
भगवान विष्णु के छठवें अवतार कहे जाने वाले भगवान परशुराम का जन्मोत्सव शनिवार को जिले भर में मनाया गया। सुंदरकांड पाठ, अखंड श्रीराम चरित मानस पाठ का आयोजन हुआ। वहीं जिले में परशुराम मंदिर को लेकर मंथन हुआ।
स्थानीय हरिहरनाथ मंदिर के पास परशुराम चबूतरा पर नागरिकों ने सुंदरकांड का पाठ किया। उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
परशुराम चबूतरा पर सुबह से ही सुंदरकांड का पाठ शुरू हो गया। बड़ी संख्या में भक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच गए। विद्वान ब्राह्मणों ने पूजन-अर्चन कराया। पूजन हवन के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं एलपीजी गैस वितरक संघ के जिलाध्यक्ष अरुण मिश्रा ने कहा भगवान परशुराम का मूलमंत्र था कि अत्याचार न सहा जाय। अत्याचारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाय। इसी मंत्र को लेकर वह हमेशा तटस्थ रहे व अत्याचारियों का समूल नाश किया। उन्होंने चबूतरा पर आकर्षक द्वार निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
कहा जिले में भगवान के मंदिर निर्माण को लेकर संभ्रांतजनों से चर्चा की जाएगी। गिरजाशंकर तिवारी, गोपाल उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय, ब्रह्मजीत शुक्ल, संजय पाठक, अक्षय कुमार उपाध्याय, विकास नारायण सिंह आदि थे।
Apr 23 2023, 10:58