राजमिस्त्री को थी बाथरूम में नहाती महिलाओं का चुपके से न्यूड वीडियो बनाने की सनक, रंगंहाथ धराया तो उसके मोबाइल से मिले कई वीडियो
औरंगाबाद : यदि आप अपने घर में भी अकेले में बाथरूम के बंद कमरे में स्नान कर रही हो तो भी खिड़की, वेंटिलेटर और छोटी सी भी सुराख पर नजर रखे। जरा सी चूक पर नहाता हुआ वीडियो बन सकता है और आपको ब्लैकमेल किया जा सकता है या वीडियो वायरल हो सकता है तथा आप परेशानी में पड़ सकते है। औरंगाबाद शहर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
![]()
शहर के एक मुहल्ले में बंगाल से आया हुआ राजमिस्त्री रह रहा था। उसी मुहल्ले के परमानंद सिंह ने राजमिस्त्री द्वारा बाथरूम में नहाती महिलाओं का न्यूड वीडियो बनाए जाने के खुलासे के बाद बताया कि उन्हे पता चला है कि राजमिस्त्री जहां भी काम करता था, वहां आसपास के घरों के बाथरूम पर नजर रखता था। मौका मिलने पर वह बाथरूम में नहाती महिलाओं का न्यूड वीडियो बना लेता था।
बुधवार को भी वह मौका देखकर काम कर रहे अपने मुहल्ले के एक घर में बाथरूम के वेंटिलेटर से नहा रही महिला का न्यूड वीडियो बना रहा था। महिला को इसका शक हो गया। महिला ने बाथरूम से निकलकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर जुटे लोगो ने भाग रहे राजमिस्त्री को पकड़ लिया। हालांकि पकड़े जाने के पहले उसने बनाया गया वीडियो डिलीट कर दिया लेकिन उसे पकड़ने वाले लोगो ने उसका मोबाइल लेकर रिसाइकिल बिन से री स्टोर कर मामला खोल दिया।
मुहल्ले के लोगो की सूचना पर औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस उसे पकड़कर ले गयी। बाद में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि राजमिस्त्री के मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। उसके मोबाइल से महिलाओ के बाथरूम में नहाते हुए कई न्यूड वीडियो मिले है। ऐसा प्रतीत होता है कि उस राजमिस्त्री को बाथरूम में नहाती महिलाओं का चुपके से न्यूड वीडियो बनाने की सनक सवार थी। इसी सनक में वह इस तरह का काम करता था। पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं के तहत गिरफ्तार राजमिस्त्री को जेल भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र





Apr 19 2023, 20:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
24.9k