27 साल तक नवादा की विधायक व बिहार सरकार में मंत्री रही गायत्री देवी का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक
डेस्क : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व नवादा और गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के 27 सालों तक विधायक रही चर्चित राजनीतिक हस्ती रहीं गायत्री देवी का निधन हो गया है। 80 वर्षीय गायत्री देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और आज रविवार की सुबह पटना के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसें ली। उनका शव नवादा लाया जाएगा।
![]()
उनके निधन की खबर के बाद से राजनीतिक जगत और उनके समर्थकों में शोक का लहर व्याप्त है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि गायत्री देवी का निधन राजनीतिक और समाजिक जगत के लिए अपूर्णिय क्षति है। वे एक कुशल राजनेता और समाजसेवी के साथ-साथ सरल स्वाभाव और मृदुभाषी महिला थी। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।
गायत्री देवी के पति युगल किशोर यादव भी बिहार सरकार में मंत्री रहे थे। वहीं उनके बड़े बेटे कौशल यादव जदयू नेता और पूर्व विधायक हैं। कौशल यादव के सहयोगी नारायण स्वामी मोहन ने उनके निधन की सूचना दी।
बता दें की 3 दशक से ज्यादा वक्त तक वह नवादा की राजनीत का केंद्र बनीं रही थी। 27 वर्षों तक विधायक, बिहार सरकार में मंत्री और कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रहीं।
गायत्री देवी का राजनीतिक सफर 1970 से शुरू हुआ। 1969 में इनके पति युगल किशोर सिंह यादव लोकतांत्रिक कांग्रेस के टिकट पर गोविंदपुर विधानसभा से एमएलए बने थे। उस वक्त दरोगा राय मंत्रिमंडल में मंत्री भी बने थे। असमय उनका निधन हो गया था। पति की मौत के बाद उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए विधानसभा का चुनाव लड़ी और 1970 में पहली मर्तबा गोविंदपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव जीती।
उसके बाद 1972-77 तक कांग्रेस के टिकट पर नवादा की विधायक रहीं। फिर 1980, 85, 90 यानि लगातार 15 साल तक गोविंदपुर से कांग्रेस की विधायक रहीं। 95 में हार मिली। 2000 के चुनाव में राजद के टिकट पर गोविंदपुर विधानसभा से ही चुनाव जीती। 2005 तक विधायक रहने के बाद उनकी राजनीतिक पारी का अंत हुआ।











Apr 10 2023, 09:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
42.3k