जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी, रमजान, चैती छठ पर्व त्योहार को लेकर की बैठक,दिए कई महत्वूपर्ण निर्देश
नवादा:- जिलाधिकारी नवादा श्रीमती उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक नवादा श्री अम्ब्रीष राहुल ने आज संयुक्त रूप से वारिसलीगंज थाना परिसर में शांति समिति के सम्मानित सदस्यों को रामनवमी, रमजान, चैती छठ व्रत पर्व/त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में मनाने के लिए कई महत्वूपर्ण संदेश दिये।
आज वारिसलीगंज थाना परिसर में, काशीचक और शाहपुर थाना क्षेत्र में स्थित शांति समिति एवं जन प्रतिनिधियों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में सभी पर्व और त्योहार को मनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिये
जिलाधिकारी ने कहा कि शांति व्यवस्था कायम करने के लिए आपका लगातार सहयोग की अपेक्षा है। आपके माध्यम से संदेशों को अधिक से अधिक लोगों के बीच में पहुंचाया जाता है। सभी आयोजक शोभा यात्रा निकालने के पूर्व संबंधित थाना से लाईसेंस अनिवार्य रूप से ले लेंगे। लाईसेंस में निर्धारित समय और रूट का पालन अवश्य करेंगे। शोभा यात्रा में डीजे को प्रतिबंधित किया गया है।
अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होगा। मोटरसाईकिल को प्रतिबंधित किया गया है। सभी आयोजक अपने स्तर से सक्रिय और अनुभवी युवाओं को वाॅलेन्टियर के रूप में शामिल करेंगे। जिनका पहचान और विवरणी स्थानीय दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को सुलभ करायेंगे। सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों पर जिला प्रशासन के द्वारा पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और काफी संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे। संबंधित अधिकारियों से अफवाहों का खण्डन करायेंगे। सोषल मीडिया पर जिला प्रषासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील किये कि संभावित घटना की भी सूचना यथाशीघ्र वरीय अधिकारियों को अवश्य दें। भीड़ में ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जायेगी। असमाजिक तत्वों को बख्सा नहीं जायेगा।
वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र में भीड़ पर नियंत्रण हेतु 03 जगह (तीन मुहानी, पटेल चैक और चाॅदनी चैक) पर ड्राॅप गेट लगाने का निर्देष श्रीमती जया कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद वारिसलीगंज को दिया गया। साफ-सफाई करने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को कई निर्देश दिया गया।
श्री अम्ब्रीष राहुल पुलिस अधीक्षक नवादा ने विगत होली और शवे बारात को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए शांति समिति के सम्मानित सदस्यों को धन्यवाद दिये। उन्होंने कहा कि शांति और सौहार्द वातावरण में शोभा यात्रा सम्पन्न कराने के लिए सभी की जिम्मेवारी है।
सोशल साईट पर भी लागातार माॅनेटरिंग किया जा रहा है। लाईसेंस में दिये गए सभी शर्ताें का अवष्य अनुपालन किया जाय। सभी जुलूष शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराया जाय। श्री उमेष कुमार भारती अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर ने शांति समिति के सदस्यों एवं आयोजकों को लाईसेंस में दिये गए सभी शर्ताें के संबंध में अवगत कराए। उन्होंने कहा कि जुलूस में अष्लील गाना नहीं बजेगा। शरारती तत्वों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
सभी आयोजक भी अपने स्तर से विडियोग्राफी अवश्य करायेंगे।
आज कौआकोल थाना परिसर में रूपौ थाना, और पकरीबरावां थाना परिसर में धमौल एवं रोह थाना के सम्मानित सदस्यों एवं जन प्रतिनिधियों को रामनवमी, छठ व्रत और रमजान पर्व/त्योहार को शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देष दिया गया।
इसके पूर्व सभी शांति समिति के सदस्यों से जुलूस के संबंध में फिडबैक प्राप्त किया गया। शांति समिति के सदस्यों ने भी एक स्वर में कहा कि हमलोग शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला प्रशासन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए हमारा भी कर्तव्य है।
आज की बैठक में पुलिस उपाधीक्षक पकरीबरावां, प्रखंड विकास विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी थानाध्यक्ष के साथ-साथ काफी संख्या में शांति समिति के सम्मानित सदस्य जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। डीपीआरओ नवादा।
Mar 28 2023, 20:16