आज राज्य में मिले 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज,रांची में दो और देवघर में मिले एक मरीज,प्रशासन अलर्ट
![]()
रांची : राज्य में करोना के तीन मरीज आज मिले हैं। रांची में दो और देवघर जिले में एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
रांची में 24 साल के एक युवक और 51 साल की महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं एक देवघर के मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। तीनों मरीजों में लक्षण मिलने के बाद रांची रिम्स में सैंपल की जांच हुई थी। तीनों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले भी 14 मार्च को रांची में दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। दोनों मरीज एक ही परिवार के थे।
शनिवार को संक्रमण से 86 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक जमशेदपुर का रहने वाला था। वह कई बीमारियों से ग्रसित था। उसका टीएमएच हॉस्पिटल जमशेदपुर में इलाज चल रहा था।










Mar 20 2023, 12:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.1k