मारपीट की घटना में चार लोग बुरी तरह से हुआ घायल, जमीन विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट
गया/फतेहपुर। फतेहपुर थाना (गुरपा टीओपी) क्षेत्र के गोवरदाहा गांव में शुक्रवार की शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मार पीट हुआ। घटना में एक पक्ष से चार लोग को गंभीर चोट लगी है। घायल को फतेहपुर सीएचसी में चिकित्सा के लिए लाया।
जिसमे तीन की हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घायल राजेंद्र प्रसाद ने बताया गांव के कृष्णा यादव से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को कृष्णा यादव के द्वारा खेत में मिट्टी गिरा दिया गया। इसकी सूचना गुरपा ओपी को दिया था। ओपी प्रभारी मामले को गम्भीरता से नहीं लेते हुए छानबीन करने नहीं आये। शुक्रवार की शाम कृष्णा यादव आठ दस की संख्या में आकर मेरे पूरे परिवार पर लाठी डंडा से जानलेवा हमला कर दिया।
मारपीट के इस घटना में राजेन्द्र प्रसाद, सुनैना देवी, संदीप कुमार एवं दिनेश कुमार को गंभीर चोटें लगी है। घटना के सम्बंध में गुरपा ओपी प्रभारी राजेश पासवान ने बताया आवेदन सुबह में मिला था। दोनों पक्ष को शनिवार को नोटिस देकर थाने बुलाया था। इसी बीच दोनो पक्ष आपस में मारपीट कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। घायलो का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
रिपोर्ट: राहुल कुमार।


गया/फतेहपुर। फतेहपुर थाना (गुरपा टीओपी) क्षेत्र के गोवरदाहा गांव में शुक्रवार की शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मार पीट हुआ। घटना में एक पक्ष से चार लोग को गंभीर चोट लगी है। घायल को फतेहपुर सीएचसी में चिकित्सा के लिए लाया।

गया। गया में 12 साल के बाद होमगार्ड की बहाली प्रकिया शुरू हुई है। गांधी मैदान के स्टेडियम में दौड़ के लिए शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में कैंडिडेट्स पहुंचे। कई ऐसे कैंडिडेट थे, जिनकी उम्र 40 से 50 के बीच थी। 12 साल की लंबी प्रक्रिया के बाद कई युवा अब दो से तीन बच्चों के पिता बन गए हैं। उस दौरान बहाली लेने के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों ने कहा उम्र नहीं, हौसला लेकर आए हैं। उनका कहना था कि सारी प्रक्रिया आवेदन के एक साल बाद हो जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
गया/आमस। आमस पुलिस ने शराब माफियों के खिलाफ लगातार करवाई करते नजर आ रही है।जिसके तहत शुक्रवार को शराब माफियों के विरुद्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 100 लीटर महुआ शराब के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार किया है।
गया/आमस। आमस प्रखंड क्षेत्र के इमामगंज मोड़ स्थित कुकू टोटो एजेंसी का कलवन पंचायत के मुखिया जानकी चौहान के द्वारा फीता कर उद्घाटन किया गया। इस दौरान मुखिया जानकी चौहान ने कहा इस तरह के कार्य करने से हमारे आस पास के युवाओं को रोजगार मिलता है
गया। जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के बगडीहा गांव निवासी सह हम पार्टी के प्रदेश महासचिव रहे मनोज चंद्रवंशी के शव यात्रा मे हजारों लोग शामिल हुए। हम नेता का शव शुक्रवार की अल सुबह औरंगाबाद से गुरारू के बगडीहा गांव पहुंचा। इस दौरान हजारों समर्थकों की भीड़ उनके आवास पर लग गयी।
गया। गया कोडरमा रेल खंड पर मेन अप लाइन से जा रही मालगाड़ी टनकुप्पा स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह दो भाग में बट गई। माल गाड़ी दो भाग में बटने से दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई। अप मेन लाइन पर 39 मिनट तक ट्रेन सेवा बाधित रही। सुबह 10:48 बजे अप मेन लाइन पर माल गाड़ी जा रही थी।
गया/डोभी। डोभी प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में पंचायत समिति सदस्यों की एक दिवसीय बैठक काफी हंगामेदार रही। हंगामे का मुख्य कारण प्रखंड के अधिकारियों के समय पर उपस्थित नहीं होने पर हुई है। लगभग ढाई घंटे बाद बैठक का विरोध के बाद शुरू की गई बैठक।
गया/डोभी। डोभी प्रखंड के निमिया टांड़ में आजाद हिंद समिती द्वारा आयोजित मां शबरी, प्रभु श्रीराम, एवम भईया लक्ष्मण जी की प्रतिमा विसर्जन किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद हरी मांझी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यताओं के साथ हाथ में रामनामी ध्वज लिऐ जय श्री राम का जय घोष करते हुए भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए आए।
गया। चांद चौरा स्थित एक निजी भवन में सुर सलिला कला संस्थान गयाजी के द्वारा 26 फरवरी को फल्गु महोत्सव सह वसंतोत्सव का भव्य आयोजन को लेकर सचिव रवि आचार्य ने एक प्रेस वार्ता की गई।
Feb 25 2023, 13:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
99.1k