गया में 12 साल के बाद होमगार्ड की बहाली प्रकिया शुरू : कैंडिडेट्स बोले- युवा थे तो नौकरी के लिए भरा फॉर्म, अब दो बच्चों के पिता, उम्र लेकर नहीं
गया। गया में 12 साल के बाद होमगार्ड की बहाली प्रकिया शुरू हुई है। गांधी मैदान के स्टेडियम में दौड़ के लिए शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में कैंडिडेट्स पहुंचे। कई ऐसे कैंडिडेट थे, जिनकी उम्र 40 से 50 के बीच थी। 12 साल की लंबी प्रक्रिया के बाद कई युवा अब दो से तीन बच्चों के पिता बन गए हैं। उस दौरान बहाली लेने के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों ने कहा उम्र नहीं, हौसला लेकर आए हैं। उनका कहना था कि सारी प्रक्रिया आवेदन के एक साल बाद हो जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
इतने सालों से नौकरी की आस लगाए बैठे ज्यादातर लोगों की शादी हो चुकी है। अगर नौकरी होती भी है तो 10 से 12 साल तक ही कर पाएंगे। दरअसल, 2011 में 31 हजार लोगों ने होमगार्ड बहाली के लिए फॉर्म भरा था और 229 लोगों को चयनित करना था, लेकिन अब सीट को बढ़ाकर 629 कर दिया गया है। बहाली प्रक्रिया के लिए गांधी मैदान स्टेडियम में दौड़ के लिए रैक बनाया गया है। जहां कई लोग पहले ही चक्कर में धराशायी हो गए और हांफते हुए दिखाई दिए। दौड़ के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों ने कहा कि जब फॉर्म भरा था, तब उस समय की उम्र 22 से 30 वर्ष थी, लेकिन अब काफी उम्र हो गई है। उनका कहना है कि आवेदन के एक या दो साल बाद सभी प्रकिया हो जानी चाहिए थी। लेकिन अब दौड़ना मुश्किल है। हौसले के सहारे नौकरी लेने आ रहे हैं।
यह बहाली की प्रकिया करीब 17 से 18 दिन तक चलेगी। एक दिन में एक प्रखंड के लगभग 15 से 1600 तक लोगों की बहाली प्रक्रिया की जाएगी। इस बहाली प्रक्रिया में सबसे पहले दौड़ लगानी होगी। उसके बाद हाई जंप की प्रक्रिया की जाएगी। जिसके बाद उन्हें चयनित किया जाएगा। गया के एडीएम मनोज कुमार का कहना है कि गया जिला में दस सालों से होमगार्ड के सिपाहियों की बहाली नहीं हो रही थी, लेकिन बच्चों की डिमांड पर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जैसा कि आप लोगों को मालूम होगा कि विभाग में खाली सीटों की नियुक्ति की जा रही है। ऐसे में होमगार्ड सिपाहियों की भी जरूरत थी। ऐसे में आज से सारी प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि फिजिकल पर ही होमगार्ड के सिपाहियों का चयन होता है। सर्वप्रथम इनका दौड़ होगा। छह मिनट में चार चक्कर पूरे करने होंगे। उसके बाद लॉन्ग जम्प है, हाइ जम्प, शॉर्टपुट है। उसके मेडिकल जांच के बाद फाइनल चयन होता है। ये 18 दिनों तक चलेगा। प्रशासन की ओर से सारी व्यवस्था की गई है।


गया। गया में 12 साल के बाद होमगार्ड की बहाली प्रकिया शुरू हुई है। गांधी मैदान के स्टेडियम में दौड़ के लिए शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में कैंडिडेट्स पहुंचे। कई ऐसे कैंडिडेट थे, जिनकी उम्र 40 से 50 के बीच थी। 12 साल की लंबी प्रक्रिया के बाद कई युवा अब दो से तीन बच्चों के पिता बन गए हैं। उस दौरान बहाली लेने के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों ने कहा उम्र नहीं, हौसला लेकर आए हैं। उनका कहना था कि सारी प्रक्रिया आवेदन के एक साल बाद हो जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

गया/आमस। आमस पुलिस ने शराब माफियों के खिलाफ लगातार करवाई करते नजर आ रही है।जिसके तहत शुक्रवार को शराब माफियों के विरुद्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 100 लीटर महुआ शराब के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार किया है।
गया/आमस। आमस प्रखंड क्षेत्र के इमामगंज मोड़ स्थित कुकू टोटो एजेंसी का कलवन पंचायत के मुखिया जानकी चौहान के द्वारा फीता कर उद्घाटन किया गया। इस दौरान मुखिया जानकी चौहान ने कहा इस तरह के कार्य करने से हमारे आस पास के युवाओं को रोजगार मिलता है
गया। जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के बगडीहा गांव निवासी सह हम पार्टी के प्रदेश महासचिव रहे मनोज चंद्रवंशी के शव यात्रा मे हजारों लोग शामिल हुए। हम नेता का शव शुक्रवार की अल सुबह औरंगाबाद से गुरारू के बगडीहा गांव पहुंचा। इस दौरान हजारों समर्थकों की भीड़ उनके आवास पर लग गयी।
गया। गया कोडरमा रेल खंड पर मेन अप लाइन से जा रही मालगाड़ी टनकुप्पा स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह दो भाग में बट गई। माल गाड़ी दो भाग में बटने से दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई। अप मेन लाइन पर 39 मिनट तक ट्रेन सेवा बाधित रही। सुबह 10:48 बजे अप मेन लाइन पर माल गाड़ी जा रही थी।
गया/डोभी। डोभी प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में पंचायत समिति सदस्यों की एक दिवसीय बैठक काफी हंगामेदार रही। हंगामे का मुख्य कारण प्रखंड के अधिकारियों के समय पर उपस्थित नहीं होने पर हुई है। लगभग ढाई घंटे बाद बैठक का विरोध के बाद शुरू की गई बैठक।
गया/डोभी। डोभी प्रखंड के निमिया टांड़ में आजाद हिंद समिती द्वारा आयोजित मां शबरी, प्रभु श्रीराम, एवम भईया लक्ष्मण जी की प्रतिमा विसर्जन किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद हरी मांझी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यताओं के साथ हाथ में रामनामी ध्वज लिऐ जय श्री राम का जय घोष करते हुए भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए आए।
गया। चांद चौरा स्थित एक निजी भवन में सुर सलिला कला संस्थान गयाजी के द्वारा 26 फरवरी को फल्गु महोत्सव सह वसंतोत्सव का भव्य आयोजन को लेकर सचिव रवि आचार्य ने एक प्रेस वार्ता की गई।
गया/टनकुप्पा। टनकुप्पा थाना क्षेत्र के दो अलग जगह पर हुई दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गई। पहली दुर्घटना आरोपुर पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में घटी। लक्ष्मीपुर निवासी संतोष कुमार 22 वर्षीय युवक की मौत बिजली करंट लगने से तीन बजे दिन में हो गई।
Feb 25 2023, 09:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
91.8k