हम नेता मनोज चंद्रवंशी के शव यात्रा मे शामिल हुए हजारों लोगों, टिकारी डीएसपी के नेतृत्व मे एसआईटी का गठन
गया। जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के बगडीहा गांव निवासी सह हम पार्टी के प्रदेश महासचिव रहे मनोज चंद्रवंशी के शव यात्रा मे हजारों लोग शामिल हुए। हम नेता का शव शुक्रवार की अल सुबह औरंगाबाद से गुरारू के बगडीहा गांव पहुंचा। इस दौरान हजारों समर्थकों की भीड़ उनके आवास पर लग गयी।
जिसके बाद उनके शव को एक वाहन पर लाद कर बगडीहा गांव स्थित शमशान घाट ले जाया गया। जहां उनके परिजनो व उनके समर्थकों ने नम आँखों से उनके शव को अग्नि को समर्पित किया। इससे पूर्व शव यात्रा बगडीहा गांव स्थित उनके आवास से शुरू होकर गुरारू बाजार होते हुए लगभग डेढ किलोमीटर की यात्रा कर शमशान घाट पहुंचा। इस दौरान मनोज चंद्रवंशी अमर रहे के नारों से पुरा गुरारू बाजार गुंजता रहा।
गौरतलब हो की हम नेता मनोज चंद्रवंशी गत 21 फरवरी की सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे।
जिसके बाद उनका शव उनके घर से 75 किलोमीटर दूर औरंगाबाद जिले के बारूण थाना क्षेत्र के सोन नगर रेलवे ट्रैक पर पाया गया था। जदयू के वरिष्ठ नेता व उनके छोटे भाई प्रमोद चंद्रवंशी सहित उनके परिजनो ने उनकी हत्या की आशंका जताई है।
इस मामले की जांच के लिए टिकारी डीएसपी गुलशन कुमार के नेतृत्व मे एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है। एसआईटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
अब देखना है हम नेता हत्या कांड में क्या जानकारी हासिल करती है। यह उनके परिजनों व समर्थकों को इंतेजार रहेगा। वही, शुक्रवार को हम नेता के परिजनो से मिलने पहुंचे। जन अधिकार पार्टी के गया जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार वर्मा उर्फ विनोद मरांडी ने हम नेता मनोज चंद्रवंशी की हत्या कांड की जांच सीआईडी से कराने की मांग बिहार के मुख्यमंत्री व डीजीपी से की है।
मरांडी ने कहा है कि मनोज चंद्रवंशी हम पार्टी नेता थे, लेकिन वे दलगत भावना से उपर उठकर दवे कुचले लोगों की आबाज बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ते थे। वे गरीब वर्ग के लोगों का मशीहा थे। वे गरीबों की लड़ाई लड़ते थे। इस कारण इस क्षेत्र के दवंग व अपराधी टाईप लोग उनसे खुन्नस खाये रहते थे। इस लिए हम नेता की हत्या कांड की जांच सीआईडी से ही करायी जानी चाहिए।


गया। जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के बगडीहा गांव निवासी सह हम पार्टी के प्रदेश महासचिव रहे मनोज चंद्रवंशी के शव यात्रा मे हजारों लोग शामिल हुए। हम नेता का शव शुक्रवार की अल सुबह औरंगाबाद से गुरारू के बगडीहा गांव पहुंचा। इस दौरान हजारों समर्थकों की भीड़ उनके आवास पर लग गयी।

गया। गया कोडरमा रेल खंड पर मेन अप लाइन से जा रही मालगाड़ी टनकुप्पा स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह दो भाग में बट गई। माल गाड़ी दो भाग में बटने से दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई। अप मेन लाइन पर 39 मिनट तक ट्रेन सेवा बाधित रही। सुबह 10:48 बजे अप मेन लाइन पर माल गाड़ी जा रही थी।
गया/डोभी। डोभी प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में पंचायत समिति सदस्यों की एक दिवसीय बैठक काफी हंगामेदार रही। हंगामे का मुख्य कारण प्रखंड के अधिकारियों के समय पर उपस्थित नहीं होने पर हुई है। लगभग ढाई घंटे बाद बैठक का विरोध के बाद शुरू की गई बैठक।
गया/डोभी। डोभी प्रखंड के निमिया टांड़ में आजाद हिंद समिती द्वारा आयोजित मां शबरी, प्रभु श्रीराम, एवम भईया लक्ष्मण जी की प्रतिमा विसर्जन किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद हरी मांझी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यताओं के साथ हाथ में रामनामी ध्वज लिऐ जय श्री राम का जय घोष करते हुए भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए आए।
गया। चांद चौरा स्थित एक निजी भवन में सुर सलिला कला संस्थान गयाजी के द्वारा 26 फरवरी को फल्गु महोत्सव सह वसंतोत्सव का भव्य आयोजन को लेकर सचिव रवि आचार्य ने एक प्रेस वार्ता की गई।
गया/टनकुप्पा। टनकुप्पा थाना क्षेत्र के दो अलग जगह पर हुई दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गई। पहली दुर्घटना आरोपुर पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में घटी। लक्ष्मीपुर निवासी संतोष कुमार 22 वर्षीय युवक की मौत बिजली करंट लगने से तीन बजे दिन में हो गई।
गया। बिहार के गया में जन अधिकार पार्टी (जाप) के सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पहुंचे. गया में उन्होंने बीते दिन चंदौती थाना से महज कुछ ही दूरी पर प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की.
गया। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के तेज तरार प्रवक्ता श्रीमती नेहा शालिनी दुआ जी का आगमन गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुआ है।
गया/डोभी। डोभी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सपालो गांव में शिव मंदिर की स्थापना को लेकर कलश यात्रा के दौरान जल भरी का आयोजन गुरुवार के दिन किया गया। इस मौके पर सपालो गांव के शिव समाज के लोगों ने जानकारी दी।
Feb 24 2023, 21:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
29.9k