*उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक कल जनपद में भ्रमण कर विकास कार्यों का लेंगे जायजा*
भदोही। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का जनपद भ्रमण कल आठ फरवरी को निर्धारित है। उप मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में चलाये जा रहे विभिन्न विकास कार्यो का निरीक्षण,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी का प्रतिमा अनावरण, गौशाला, विद्यालयों सहित अस्पताल का निरीक्षण भ्रमण के दौरान किया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप मुख्यमंत्री द्वारा 07 फरवरी को ज्ञानपुर राजस्व अतिथि गृह में रात्रि 08:45 बजे आगमन व रात्रि विश्राम प्रस्तावित हैं।
आठ फरवरी को पूर्वान्ह 9.30 बजे नगर पंचायत सुरियावां क्षेत्रान्तर्गत अटल चौराहा पर स्व0 पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण,09:45 बजे अनु०जाति/जनजाति वार्ड/बस्ती का निरीक्षण,10 बजे विकास खण्ड सुरियांवा परिसर में विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं यथा ट्राई साइकिल वितरण,पोषण पोटली,टेबलेट,पी0एम आवास योजना ग्रामीण,गोल्डेन कार्ड एवं कृषि विभाग के विभिन्न यंत्रों एवं अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को वितरण किया जायेगा।10.35 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरियावां का निरीक्षण,एमएनसीयू वार्ड का लोकार्पण,इसीआरपी के अन्तर्गत निर्माणधीन कार्य का निरीक्षण किया जायेगा।11.05 बजे गौशाला कस्तूरीपुर एव प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया जायेगा।
तत्पश्चात 12 बजे जिला कार्यालय भाजपा जोरई पर जनपद के जनप्रतिनिधियों,भाजपा पदाधिकारीगण व विचार परिवार के साथ बैठक करेंगे।अपरान्ह 01.45 बजे मंडलायुक्त,जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित जनपदीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की जाएगी।चार बजे हेलीपैड,पुलिस लाइन ज्ञानपुर से प्रस्थान प्रस्तवित है।उपरोक्त कार्यक्रमो व उप मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु जिलाधिकारी गौरांग राठी के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर विभिन्न मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी उप मुख्यमंत्री के बार्डर पर रिसीव करने के साथ ही प्रत्येक स्थानों पर अलग-अलग मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी हैं।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में पुलिस अधीक्षक को इस आशय से प्रेषित किया गया हैं कि सभी मजिस्ट्रेट के साथ समकक्ष पुलिस अधिकारी एवं कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल लगाने तथा अनुमन्य प्रोटोकाल के अनुसार बार्डर टू बार्डर स्काट पायलट, फुल प्रूफ सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी जाय। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रोटोकाल के अनुसार आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायें तथा फ्लीट के साथ एक एम्बुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित करायी जाय। अपर जिला मजिस्ट्रेट को उपरोक्तानुसार शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नहीं की जायेगी।
Feb 08 2023, 09:23