*सीतामढ़ी डीघ गांव में दस फरवरी को शहीद राजपाल सिंह के जन्मदिवस पर जुटेगी जिले की तमाम हस्तियां*
भदोही। भदोही जनपद के कोइरौना कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत डीघ गांव के अमर सहीद रजपाल सिंह का जन्म भदोही जनपद के सीतामढ़ी के निकट ग्राम सभा डीघ में दस फरवरी 1930 को हुआ था।रजपाल सिंह बचपन से ही साहसी व निर्भीग थे जिस समय रजपाल सिंह का जन्म हुआ था उस समय हमारा देश अंग्रेजो की गुलामी के जंजीरों में जकड़ा हुआ था। ग़रीबों व मजलुमों पर अनायास जुल्म ढाये जा रहे थे। हमारी बहन बेटिया सुरक्षित नहीं थी। किसानों से जबरदस्ती मालगुजारी वसूल किया जाता था।1857 आजादी की प्रथम क्रांति के सैनिक विद्रोह के महानायक अमर शहीद रजपाल सिंह स्मृति दिवस समारोह पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए जुटेंगे ।
जिले की तमाम महान हस्तियां जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, जिला अधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार , जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी यशवंत सिंह, विधायक विपुल दुबे,ब्लॉक प्रमुख डीघ मनोज मिश्र ,हंडिया ब्लॉक प्रमुख महेंद्र प्रताप सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानपुर दिनेश सिंह ब्लॉक प्रमुख ज्ञानपुर अखिलेश्वर प्रताप सिंह काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पी एन डोगर शहीद झूरी सिंह के प्रपौत्र डॉ रामेश्वर सिंह इतिहासकार डॉ कामिनी वर्मा, डॉक्टर आदित्य मिश्रा, शहीद शुलभ उपाध्याय के पिताजी अशोक कुमार उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव युवा नेता डीएम सिंह गहरवार पूर्व ज्ञानपुर विधानसभा प्रत्याशी उपेंद्र सिंह मध्य प्रदेश किसान मोर्चा के सह प्रभारी रामलोलारख सिंह जिला अध्यक्ष पूर्व जिला मंत्री भाजपा धनंजय सिंह पिंटू ,किसान मोर्चा भाजपा सुरेंद्र दुबे वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश दुबे सहित जिले की तमाम हस्तियों का आगमन ज्ञानपुर विधानसभा के डीघ विकासखंड के डीघ गांव के दशहरा मैदान में होगा। उनका स्मृति दिवस 10 फरवरी को मनाया जाएगा।
यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष डीघ राजेंद्र मिश्र,और इन्ही के परिवार से जन्मे भाजपा महामंत्री अजय सिंह मौनस ने सभी प्रदेश वासियों को 10 फरवरी 2023 शुक्रवार समय 11 बजे कार्यक्रम स्थल - दशहरा मैदान, डीघ जनपद भदोही मे आमंत्रित किया है,कमलेश उपाध्याय,सुरेंद्र प्रताप सिंह कवि जिला पंचायत सदस्य धनराज निषाद एवं ग्राम प्रधान गंगाधर यादव ने दी है।
Feb 07 2023, 20:10