/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png StreetBuzz s:calls
कौन है भारत का असल दुश्मन? ट्रंप के टैरिफ और एच-1बी वीजा वार के बीच पीएम मोदी का बड़ा संदेश

#pm _

टैरिफ को लेकर मचे घमासान के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा फैसला लिया है। यूएस प्रेसिडेंट ने एच-1बी वीजा पर 1,00,000 डॉलर की सालाना फीस लगाने का फैसला लिया है। भारत पर इसका गहरा असर पड़ने के संभावना जताई जा रही। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के भावनगर से पूरे देश को बड़ा संदेश दिया।

पीएम मोदी का आत्मनिर्भर बनने पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के भावनगर में आयोजित ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में देशभर के लिए कई अहम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 34,200 करोड़ रुपये से अधिक है। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि भारत का 'असली दुश्मन' दूसरे देशों पर निर्भरता है। उन्होंने राष्ट्रीय ताकत और वैश्विक सम्मान के लिए आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया।

दूसरे देशों पर निर्भरता, हमारा सबसे बड़ा दुश्मन-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज विश्वबंधु की भावना से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है। सच्चे अर्थ में अगर हमारा कोई दुश्मन है तो वो है दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता। यही हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है और हमें मिलकर भारत के इस दुश्मन को हराना ही होगा। जितनी ज्यादा विदेशी निर्भरता, उतनी ज्यादा देश की विफलता।

100 दुखों की एक ही दवा है,आत्मनिर्भर भारत-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि विश्व में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश को आत्मनिर्भर बनना ही होगा। 140 करोड़ देशवासियों के भविष्य को हम दूसरों पर या उनकी निर्भरता पर नहीं छोड़ सकते। भावी पीढ़ी के भविष्य को दांव पर नहीं लगाया जा सकता है। 100 दुखों की एक ही दवा है और वह है आत्मनिर्भर भारत, इसलिए हमें चुनौतियों से टकराना होगा और भारत को आत्मनिर्भर बनकर दुनिया के सामने खड़ा होना होगा।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, ‘भारत में सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है, लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस ने भारत के हर सामर्थ्य को नजरअंदाज किया, इसलिए आजादी के 6-7 दशकों बाद भी भारत वो सफलता हासिल नहीं कर पाया, जिसके हम हकदार थे। लंबे समय तक कांग्रेस सरकार ने देश को लाइसेंस कोटा राज में उलझाए रखा। दुनिया के बाजार से अलग-थलग रखा। कांग्रेस सरकार की नीतियों ने देश के नौजवानों का बहुत नुकसान किया।