झारखण्ड: 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा मतदाता मैपिंग अभियान
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु राज्य में कार्यक्रम चलाए जा रहे है। अधिक से अधिक मतदाताओं तक जागरूकता उपलब्ध कराने के लिए सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है। पदाधिकारी सोशल मीडिया पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का विशेष प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें । श्री के. रवि कुमार निर्वाचन सदन से ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, शिक्षा विभाग एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
![]()
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कह कि 30 जून को हैशटैग #JharkhandSIR अभियान में सभी ELC अवश्य भाग लें। उन्होंने कहा कि सभी जिला स्तर के सोशल मीडिया हैंडल्स है उससे इस हैशटैग अभियान में प्रचार सामग्रियों का प्रसार करना अवश्य सुनिश्चित करें। जिससे अधिक से अधिक मतदाताओं तक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तथ्यों की जानकारी पहुंच सके।
श्री के रवि कुमार ने कहा कि राज्य में 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगी। इस दौरान वैसे मतदाता जिनका विगत के विशेष गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो सकी है वे अपने बीएलओ द्वारा इन्यूमरेशन फॉर्म भरते समय अपनी जानकारी साझा कर मैपिंग कर सकते हैं।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, राज्य ट्रेनिंग नोडल पदाधिकारी श्री देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री धीरज ठाकुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह सहित सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, शिक्षा विभाग एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।




मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाहरणालय भवन परिसर में हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री हेमन्त सती द्वारा किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री हेमन्त सती की अध्यक्षता में आज 25 जून को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
8 जून 2026 को भारतीय जनता पार्टी के सत्संग नगर मंडल की एक बैठक हुई जिसमें प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया उपस्थित थें l बैठक में 10 तारीख को SIR पर जिला कार्यशाला, केंद्र सरकार के 12 सालों के जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना, मेरा बूथ सबसे मजबूत, एक पेड़ माँ के नाम तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया l
बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया,निर्मल मिश्रा, संध्या कुमारी, सरिता बरनवाल, प्रेमलता बरनवाल, संगीता बरनवाल, उमिता बरनवाल, राजेश गुप्ता,सुभेंदु सुमन अमित,टुनटुन कुमार, अमित शेखर ठाकुर आदि लोग मौजूद थे l
हजारीबाग सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने बुधवार को कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत रोमी पंचायत में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत 6 मतदान केंद्रों का भ्रमण कर बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जय प्रकाश भाई पटेल भी मौजूद रहे।


2 hours and 15 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k