/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png StreetBuzz s:dhruv_rathee_bailable_warrant_issued_by_saket_court
ध्रुव राठी की बढ़ी मुसीबत, कोर्ट ने जारी किया वारंट, जानें क्या है 8 साल पुराना मामला?

#dhruv_rathee_bailable_warrant_issued_by_saket_court

यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 8 साल पुराने मामले में ध्रुव राठी के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।

अदालत ने विकास सांक्रित्यायन की ओर से दायर मानहानि मामले में यह वारंट जारी किया है। . शिकायतकर्ता का आरोप है कि ध्रुव राठी के ‘बीजेपी आईटी सेल पार्ट-2’ वीडियो को लेकर यह मामला दर्ज कराया गया था। पिछली सुनवाई में अदालत ने समन की तामील के लिए दस्ती सेवा की अनुमति भी दी थी। आज यानी 17 अक्टूबर को मामले की सुनवाई थी।

मामले की सुनवाई कर रहे साकेत कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राहुल जैन ने जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया। अदालत को बताया गया कि ध्रुव राठी को नोटिस भेजा गया था, लेकिन उनके पते पर पहुंचने पर परिसर बंद मिला।

इससे पहले अदालत ने इस सप्ताह ध्रुव राठी को नए सिरे से समन जारी किया था। शिकायतकर्ता ने मामले की सुनवाई की तारीख पहले करने की मांग की थी। मामले की सुनवाई पहले 20 नवंबर को होनी थी। शिकायतकर्ता ने अदालत में कहा था कि ध्रुव राठी आमतौर पर विदेश में रहते हैं, लेकिन सीजेपी के प्रदर्शन के सिलसिले में फिलहाल भारत में हैं। ऐसे में उन्हें जल्द समन भेजने की मांग की गई थी।

यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत से छोड़ा गया, फिर हो सकते हैं गिरफ्तार, पुलिस ने चेताया

#youtuberdhruvratheereleasedbydelhipolice

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में शामिल होने जर्मनी से आए यूट्यूबर ध्रुव राठी को देर रात दिल्ली पुलिस ने छोड़ दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार को हुए प्रदर्शन से पहले ही उन्हें गुरुग्राम में उनके घर से हिरासत में ले लिया गया था। कल ही देर रात ध्रुव राठी को रिहा कर दिया गया। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि यदि ध्रुव राठी ने फिर से जंतर-मंतर जाने की कोशिश की तो उनके खिलाफ फिर से एक्‍शन लिया जाएगा।

शनिवार देर रात रिहा किए गए राठी

पुलिस ने साफ किया है कि अगर ध्रुव राठी प्रतिबंधात्मक आदेशों के बावजूद जंतर-मंतर जाने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें दोबारा हिरासत में लिया जा सकता है या उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। दिल्ली में कॉकरोचत जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राठी को हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-56 में उनके घर से हिरासत में लिया था। यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया।

इंस्टाग्राम पर जारी किया था वीडियो

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से एक दिन पहले शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर ध्रुव राठी ने एक वीडियो भी जारी किया था। शेयर किए गए एक वीडियो में ध्रुव राठी ने विरोध प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में लगाई गई भारी सुरक्षा और परिवहन पाबंदियों पर सवाल उठाए थे। राठी ने कहा था,'मैं दिल्ली पहुंच गया हूं। और मैंने देखा कि हमारे प्रधानमंत्री ने यहां क्या व्यवस्था की है। 50 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। ट्रेनें बंद कर दी गई हैं। बसें रद्द कर दी गई हैं। और हमारे विरोध प्रदर्शन के कारण वे लगभग दिल्ली को लॉकडाउन में डाल रहे हैं।' ध्रुव राठी ने इतनी कड़ी पाबंदियों की जरूरत पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि भाजपा से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स दावा कर रहे हैं कि विरोध प्रदर्शन में बहुत कम भीड़ आएगी।