विश्व हिन्दू परिषद नगरा की बैठक संपन्न, हितचिंतक अभियान के शुभारंभ की तैयारियों पर हुई चर्चा
अमर बहादुर सिंह![]()
![]()
नगरा, बलिया। विश्व हिन्दू परिषद नगरा की ओर से हितचिंतक अभियान के निमित्त सनचिरैया माता मंदिर पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री अरविंद मिश्रा ने किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज के प्रत्येक घर तक पहुंचकर समाज को संगठित करना तथा धर्म, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए लोगों को आगे आने का आह्वान करना रहा। इस दौरान संगठन के विस्तार एवं हितचिंतक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में मिथिलेश कुमार को प्रखंड सह मंत्री घोषित किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बैठक में सरोज देवी, निरजा सिंह, विशाल गुप्ता, पंकज वर्मा, सत्येंद्र गोंड, रामचंद्र सैनी, विनोद गिरी, गौतम गुप्ता सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हितचिंतक अभियान का शुभारंभ 22 नवंबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे सुभावती देवी इंटर कॉलेज, भगमलपुर, नगरा में किया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन की ओर से हिंदू समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता करने तथा अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।
कार्यक्रम स्थल: सुभावती देवी इंटर कॉलेज, भगमलपुर, नगरा, बलिया
दिनांक: 22 नवंबर 2026
समय: दोपहर 12 बजे

नगरा, बलिया। विश्व हिन्दू परिषद नगरा की ओर से हितचिंतक अभियान के निमित्त सनचिरैया माता मंदिर पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री अरविंद मिश्रा ने किया।

संजीव सिंह बलिया:लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक बार फिर छह महीने के लिए टल गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 18 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में ग्राम पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसके बाद अब चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद, संभावित रूप से मई 2027 तक होने की उम्मीद है।
(बलिया): वाराणसी स्नातक खंड से नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) आशुतोष सिन्हा के रसड़ा आगमन पर शिक्षकों, शिक्षामित्रों और युवाओं ने भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम में शिक्षामित्रों के स्थायीकरण और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली को प्रमुख मांग बनाया गया। आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी स्नातक सीट से लगातार दूसरी बार विधान परिषद सदस्य का चुनाव जीता है।
संजीव सिंह बलिया। जनपद बलिया के शिक्षा विभाग में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) हनुमानगंज, श्री धर्मेंद्र कुमार का स्थानांतरण जनपद मऊ से पुनः जनपद बलिया में हुआ और उन्हें एक बार फिर हनुमानगंज विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी का दायित्व सौंपा गया। उनके पुनः हनुमानगंज ब्लॉक में बीईओ पद पर आगमन से शिक्षक समुदाय एवं शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत धर्मेंद्र कुमार के साथ जनपद मऊ से भारत भूषण सिंह, अरविंद सिंह सहित अन्य शिक्षकगण भी बलिया आए। इस अवसर पर राम प्रकाश सिंह, अजयकान्त, मुमताज अहमद, शशिभान सिंह, अरविंद सिंह, अमृत सिंह एवं प्रदीप यादव सहित अनेक शिक्षकगण ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। शिक्षकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। बेहतर शैक्षिक वातावरण की उम्मीद शिक्षक समुदाय ने विश्वास व्यक्त किया कि धर्मेंद्र कुमार के अनुभव, सरल स्वभाव, कुशल नेतृत्व एवं सहयोगात्मक कार्यशैली से हनुमानगंज ब्लॉक में शैक्षिक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी। उनके मार्गदर्शन में विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन एवं बेहतर शैक्षिक वातावरण को और मजबूती मिलने की अपेक्षा है। शुभकामनाएँ शिक्षक समुदाय की ओर से धर्मेंद्र कुमार का जनपद बलिया एवं हनुमानगंज परिवार में पुनः हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। ईश्वर से कामना की गई कि उनका नया कार्यकाल सफल, सुखद एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण हो। बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ
संजीव सिंह बलिया। नवानगर:शिक्षा क्षेत्र नवानगर के प्राथमिक विद्यालय भीमहर पर तैनात शिक्षा मित्र राजाराम सिंह (50) का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत में गहरा शोक व्याप्त हो गया। शिक्षा मित्र संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं सहकर्मियों ने गतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश साहनी,प्रदेश संयुक्त मंत्री अखिलेश पांडेय, मंडल महामंत्री भरत यादव, मंडल संरक्षक सरल यादव, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष दिलीप प्रसाद जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, महामंत्री अमृत सिंह, जिला प्रवक्ता निर्भय नारायण राय, जिला कोषाध्यक्ष राकेश पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष फैसल अजीज, महामंत्री मुकेश राय, मनोज यादव, अरबिंद यादव, आनंद उपाध्याय, नरेंद्र वर्मा तथा हरिओम मौर्या सहित अनेक पदाधिकारियों ने स्वर्गीय राजाराम सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय राजाराम सिंह शिक्षा क्षेत्र में समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे। उनके निधन से शिक्षा मित्र परिवार ने एक मिलनसार एवं समर्पित सहयोगी खो दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिवार को इस असहनीय दुःख का सामना करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में शिक्षा मित्र संगठन के अनेक सदस्य एवं शिक्षण संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल हैं। स्वर्गीय राजाराम सिंह के निधन पर शिक्षा जगत के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है और परिवार के साथ खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया है।
संजीव सिंह बलिया ! लखनऊ:भारत निर्वाचन आयोग के एक जिले में तीन साल से अधिक समय से तैनात अधिकारियों को हटाने के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 496 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीआरसी) का इधर से उधर तबादला किया गया है। इन अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर तैनाती दी गई है। संयुक्त सचिव लाल मणि यादव के हस्ताक्षर से सोमवार को जारी आदेश में बताया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के 27 अक्टूबर के पत्र तथा उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में महानिदेशक, स्कूल शिक्षा द्वारा 13 नवंबर को उपलब्ध कराए गए प्रस्ताव पर विचार के बाद शासन ने इन खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले को मंजूरी दी है। 496 अधिकारियों की लिस्ट जारी शासन ने 496 खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले की विस्तृत लिस्ट भी जारी कर दी है। ये अधिकारी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) में तैनात थे। अब उन्हें अपने मौजूदा जिले से हटाकर दूसरे जिलों के ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर भेजा गया है। निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद फेरबदल बताया जा रहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के उस आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है, जिसमें किसी एक जिले में तीन वर्ष से अधिक समय से तैनात अधिकारियों को हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद प्रदेश में ताबड़तोड़ तबादले जारी हो रहे हैं और शिक्षा विभाग में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल किए गए हैं। आदेश के अनुसार, संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल से प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में काफी चर्चा शुरू हो गई है, क्योंकि एक साथ इतने बड़ी संख्या में बीआरसी अधिकारियों का तबादला दुर्लभ माना जा रहा है
संजीव सिंह बलिया: छठ पर्व की खुशियों के बीच नगरा थाना क्षेत्र के गौवापार गांव में शोक की लहर छा गई है। शनिवार देर रात नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर निछुआडीह मोड़ के पास तेज रफ्तार फॉक्सवैगन वर्टस कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ताड़ के पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक ही गांव के चार युवा दोस्तों की मौत हो गई। हादसा कैसे हुआ पुलिस के अनुसार, गौवापार गांव के अभिषेक पटेल, कुणाल पासवान, गोलू ठाकुर और धनंजय पटेल शनिवार शाम नगरा बाजार गए थे। रात करीब 9:30 बजे वे कार से घर लौट रहे थे, तभी निछुआडीह मोड़ के पास उनकी कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। आरंभिक सूचना में दो कारों के बीच आगे निकलने की होड़ की बात कही गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पेड़ से टकराने के बाद करीब पांच बार पलटते हुए सड़क से लगभग 20 मीटर दूर गड्ढे में जा गिरी। चारों दोस्तों की मौत हादसे के बाद आसपास के लोगों ने चारों युवकों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। अभिषेक और कुणाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गोलू और धनंजय को बेहतर इलाज के लिए मऊ के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में गोलू ठाकुर (21), कुणाल पासवान (24) और धनंजय पटेल (लगभग 26) गौवापार गांव के रहने वाले हैं, जबकि अभिषेक पटेल (27) बलिया के जमुआवा गांव का निवासी बताया गया है। गांव में मातम एक साथ चार अर्थियां उठने से गौवापार गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जबकि छठ पर्व की तैयारियों के बीच पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के सटीक कारण और दो कारों के बीच रेस की आशंका की पुष्टि के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।
संजीव सिंह बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद की रसड़ा विधानसभा के दिवंगत पूर्व विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के दामाद एवं ओडिशा कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी विशाल सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया है। यह सम्मान 12 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित ‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा’ कार्यक्रम के दौरान दिया गया। ईएमआरएस में उत्कृष्ट योगदान विशाल सिंह को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (EMRS) में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्थागत विकास एवं जनजातीय शिक्षा को मजबूत करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वे वर्तमान में ओडिशा के क्योंझर जिले के जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट हैं। राष्ट्रीय जनजातीय शिक्षा सोसायटी (NESTS), जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन, ने EMRS के प्रदर्शन के लिए कुंजी प्रदर्शन संकेतक (KPI) ढांचा तैयार किया है। इसी आधार पर देशभर के पांच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ईएमआरएस चुने गए, जिनमें ओडिशा के क्योंझर जिले का EMRS रांकी भी शामिल रहा। जिलाधिकारी की भूमिका सराही गई क्योंझर के जिलाधिकारी के रूप में विशाल सिंह EMRS के जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष हैं। उनके नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं समर्थन को विद्यालय की संस्थागत उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान माना गया। राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने EMRS के मेधावी विद्यार्थियों एवं पूर्व विद्यार्थियों से भी संवाद किया। कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आयोजित किया गया। बलिया के लिए गौरव का क्षण बलिया की रसड़ा विधानसभा से निर्वाचित दिवंगत पूर्व विधायक उमाशंकर सिंह के परिवार से जुड़े विशाल सिंह की यह उपलब्धि जनपद के लिए गर्व का विषय है। उनके इस राष्ट्रीय सम्मान को स्थानीय समाज एवं शिक्षा-प्रशासन के लोगों ने भी बलिया की प्रतिभा और सेवा भावना की पहचान बताया है।
संजीव सिंह बलिया। छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर महिला शिक्षक संघ, बलिया ने जिलाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। संघ की अध्यक्ष श्रीमती किरण भारती के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से जनपद के शिक्षण संस्थानों में छठ पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश प्रदान करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि छठ पर्व की महत्ता और जनपद में इसके व्यापक आयोजन को देखते हुए 16 नवंबर को अवकाश दिया जाना उचित होगा। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष किरण भारती के साथ जिला महामंत्री प्रियंका सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी शर्मीला सिंह, दुबहड़ अध्यक्ष विजेता सिंह, मनियर अध्यक्ष अंजू सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को ज्ञापन पर उचित एवं सहानुभूतिपूर्ण निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
Nov 19 2026, 20:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11.6k