विश्व हिन्दू परिषद नगरा की बैठक संपन्न, हितचिंतक अभियान के शुभारंभ की तैयारियों पर हुई चर्चा
अमर बहादुर सिंह
नगरा, बलिया। विश्व हिन्दू परिषद नगरा की ओर से हितचिंतक अभियान के निमित्त सनचिरैया माता मंदिर पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री अरविंद मिश्रा ने किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज के प्रत्येक घर तक पहुंचकर समाज को संगठित करना तथा धर्म, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए लोगों को आगे आने का आह्वान करना रहा। इस दौरान संगठन के विस्तार एवं हितचिंतक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में मिथिलेश कुमार को प्रखंड सह मंत्री घोषित किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बैठक में सरोज देवी, निरजा सिंह, विशाल गुप्ता, पंकज वर्मा, सत्येंद्र गोंड, रामचंद्र सैनी, विनोद गिरी, गौतम गुप्ता सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हितचिंतक अभियान का शुभारंभ 22 नवंबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे सुभावती देवी इंटर कॉलेज, भगमलपुर, नगरा में किया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन की ओर से हिंदू समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता करने तथा अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।
कार्यक्रम स्थल: सुभावती देवी इंटर कॉलेज, भगमलपुर, नगरा, बलिया
दिनांक: 22 नवंबर 2026
समय: दोपहर 12 बजे
Nov 19 2026, 19:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.3k