बलरामपुर में अखिल भारतीय गोस्वामी समाज की भव्य जिला बैठक संपन्न; संगठन की मजबूती और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का लिया गया संकल्प

बलरामपुर। गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में अखिल भारतीय गोस्वामी समाज की एक अत्यंत महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मिथिलेश गिरी बाबा ने की। इस दौरान जिले भर से आए समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। 
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मिथिलेश गिरी बाबा ने आश्वस्त किया कि समाज के विकास और हितों की रक्षा के लिए संगठन हर परिस्थिति में चट्टान की तरह प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़ा है। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। 
इन पदाधिकारियों ने किया सम्मानित:
बैठक में जिला के वरिष्ठ सदस्य गुलाबचंद भारती, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र वन बाबा, महंत नीलकमल गिरी, नंदकिशोर गिरी, जिला उपाध्यक्ष सलिक राम गिरी, जिला मंत्री शिव शंकर गिरी, यशवंत गिरी तथा सदर बलरामपुर के विधानसभा प्रभारी गोपाल गिरी सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष मिथिलेश गिरी बाबा को पुष्पगुच्छ भेंट कर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
भदोही पुलिस ने साइबर ठगी के 83 हजार रुपये लौटाए:सुरियावां में अंकित यादव को 8 हजार और ज्ञानपुर में शिवचन्द सरोज को 75 हजार रुपये वापस मिले
रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही ।भदोही पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में साइबर हेल्प डेस्क की मदद से पीड़ितों के कुल 83 हजार रुपये वापस कराए। सुरियावां में अंकित यादव को 8 हजार और ज्ञानपुर में शिवचन्द सरोज को 75 हजार रुपये मिले।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने जिले में साइबर अपराध रोकने और धोखाधड़ी पर कार्रवाई के लिए सभी थाना प्रभारियों और साइबर हेल्प डेस्क को निर्देश दिए हैं।

सुरियावां थाना क्षेत्र के कनकपुर निवासी अंकित यादव, लालचन्द्र यादव के बेटे हैं। उन्होंने गलती से गलत खाते में पैसे भेज दिए थे। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज कराई।

सुरियावां साइबर हेल्प डेस्क ने शिकायत और NCRP (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग) पोर्टल की जांच की। पुलिस टीम ने दूसरे पक्ष से बात कर समन्वय किया और अंकित के खाते में 8 हजार रुपये वापस कराए।

ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के पूरेगोसाईंदासपुर निवासी शिवचन्द सरोज, रामधनी के बेटे हैं। उनके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई थी। उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

ज्ञानपुर साइबर हेल्प डेस्क ने NCRP पोर्टल देखा। कोर्ट के आदेश के बाद MRM के जरिए शिवचन्द के खाते में 75 हजार रुपये वापस कराए गए।

दोनों पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक और साइबर हेल्प डेस्क टीमों का आभार जताया।

सुरियावां साइबर हेल्प डेस्क में उपनिरीक्षक शकील खान, महिला कांस्टेबल गरिमा यादव और महिला कांस्टेबल प्रज्ञा शामिल हैं। ज्ञानपुर साइबर हेल्प डेस्क में उपनिरीक्षक रामधनी यादव, कांस्टेबल कौशल कुमार यादव और कांस्टेबल मोहित सिंह शामिल हैं।
छठ पर भदोही में 55 घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम:रामपुर और सीतामढ़ी घाट पर रहेगी विशेष सतर्कता, भीड़ संभालने के लिए रूट डायवर्जन

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही में छठ पर्व को लेकर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। जिले में पूजा के लिए 55 घाट और तालाब चिन्हित किए गए हैं। इनमें रामपुर और सीतामढ़ी गंगा घाट पर अधिक भीड़ जुटने की उम्मीद है। इसे देखते हुए इन दिनों घाटों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना स्तर पर बैठकें की गई है। सभी कच्चे और पक्के घाटों पर बैरिकेडिंग, रोशनी,पीएसी बल और पुलिसकर्मियों की तैनाती की व्यवस्था की जा रही है। सुबह सूर्योदय से पहले और रात में श्रद्धालुओं व महिलाओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए घाटों के मुख्य रास्तों पर पुलिस पिकेट लगाए गए हैं। इन रास्तों पर लगातार निगरानी भी रखी जाएगी।
शाम के अर्घ्य के बाद निकलने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके लिए रुट डायवर्जन प्लान भी तैयार किया गया है,ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो
जिलाधिकारी ने गोपीगंज मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

*किसानों से संवाद कर खरीद व्यवस्था एवं सुविधाओं का लिया जायजा किसान ने कराई धान का तौल*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही । जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने शुक्रवार को खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मंडी समिति गोपीगंज में खाद्य विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र गोपीगंज मंडी एवं गोपीगंज मंडी प्रथम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद की तैयारियों, किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक उपकरणों एवं अभिलेखों की जांच की। साथ ही क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर खरीद व्यवस्था एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मंडी सचिव तथा क्रय केंद्र प्रभारी/क्षेत्रीय विपणन अधिकारी जगदीश चंद्र मौर्य उपस्थित मिले। दोनों क्रय केंद्रों पर आवश्यक सूचनाओं से संबंधित बैनर लगे पाए गए। केंद्रों पर धान की तौल के लिए दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे, नमी मापक यंत्र, पावर डस्टर, ई-पॉप मशीन तथा ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि के लिए लैपटॉप सहित आवश्यक अभिलेख उपलब्ध मिले।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कृषक  रामयज्ञ शुक्ला पुत्र बृजभूषण शुक्ला, निवासी भवानीपुर, तहसील औराई के धान की तौल प्रारंभ कराकर खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ कराया। किसान ने बताया कि वह लगभग 32 कुंतल धान विक्रय के लिए लेकर आए हैं तथा केंद्र पर उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। इसके अतिरिक्त कृषक श्री शेषनारायण पाठक पुत्र श्री ज्ञानदास पाठक, निवासी भुड़की टाउन, तहसील ज्ञानपुर भी धान विक्रय के लिए उपस्थित मिले। धान खरीद के शुभारंभ पर जिलाधिकारी ने किसान को माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर बधाई दी।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद में खाद्य विभाग के 18, पीसीएफ के 17 तथा भारतीय खाद्य निगम का एक सहित कुल 36 धान क्रय केंद्र संचालित हैं। इस वर्ष जनपद में कुल 28,500 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें गोपीगंज मंडी एवं गोपीगंज मंडी प्रथम क्रय केंद्र के लिए 1,400-1,400 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,441 रुपये प्रति कुंतल तथा ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2,461 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। यह समर्थन मूल्य गत वर्ष की तुलना में 72 रुपये प्रति कुंतल अधिक है।

जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक किसानों से संपर्क स्थापित कर शासन की मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित धान खरीद नीति एवं गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। धान में नमी एवं गुणवत्ता की जांच प्रमाणित उपकरणों से निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाए तथा खरीद की प्रत्येक प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाए। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का पूरा लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ऑपरेशन व्रज: इस वर्ष 3,329 मामले सुलझे

*चार गैंग का खुलासा,14 मामलों में 25 को भेजा जेल* रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। समय एवं तकनीकी का संग मिलने के बाद अपराध का तरीका भी बदल गया। कभी बैंक और लोगों को बदमाश लूटने का काम करते थे और अब घर बैठे ही बैंक खातों को साफ कर दे रहे हैं। जिले में एक जनवरी से लेकर अब तक 3,329 लोगों ने फ्राड की शिकायतें कीं। जिसमें अधिकांश का पैसा वापस कराने का काम किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि जिले में ऑपरेशन व्रज के तहत इस साल 3,329 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिसमें 1.94 करोड़ रुपये होल्ड कराए गए। साथ ही ₹71.5 लाख रुपये पीड़ितों के बैंक खातों में वापस। इसके साथ ही चार साइबर गैंग का खुलासा किया गया। 14 प्रकरण में मुकदमा कायम करते हुए 25 अपराधियों को जेल भेजवाने का काम पुलिस ने किया। बताया कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देश पर अवैध कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ करना, ठगी की रकम को खपाने के लिए इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों को ट्रैक कर बंद कराना, धोखाधड़ी की धनराशि को तत्काल होल्ड (फ्रीज) कराना तथा पीड़ितों को उनकी रकम तेजी से रिफंड (वापस) दिलाने का प्रयास निरंतर जारी है। एक जनवरी से अब तक एनसीआरपी पोर्टल पर 3,329 शिकायतें आईं। करीब छह करोड़ 18 लाख रुपये का फ्राड किया गया।
यूपी में दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले, मनोज कुमार यादव बने राज्यपाल के एडीसी; उत्तराखंड में 24 पीसीएस अफसरों को नई जिम्मेदारी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। उत्तर प्रदेश में दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वहीं, 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार यादव को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का एडीसी (निजी सहायक) नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर, उत्तराखंड शासन ने पीसीएस संवर्ग के 24 अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

उत्तर प्रदेश में जारी तबादला आदेश के तहत अजय कुमार सहानी को डीआईजी रेंज मुरादाबाद बनाया गया है। वहीं, मुनिराज जी को डीआईजी रेंज बरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार यादव को राज्यपाल का एडीसी नियुक्त किया गया है। उन्हें राज्यपाल के निजी सहायक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत पीसीएस संवर्ग के 24 अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। आदेश के अनुसार, राजकुमार पांडे और अभय प्रताप सिंह को डिप्टी कलेक्टर देहरादून बनाया गया है। उत्तरकाशी में तैनात बृजेश कुमार तिवारी को टिहरी भेजा गया है, जबकि अजयवीर सिंह को भी डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है।

नैनीताल में डिप्टी कलेक्टर के रूप में शिप्रा जोशी, तुषार सैनी, गौरव पांडे और अमृता शर्मा की तैनाती की गई है। अपर्णा ढोंडियाल को अधिशासी निदेशक डोईवाला चीनी मिल बनाया गया है। वहीं, मनीष बिष्ट को निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा देवानंद को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी और कृष्णा त्रिपाठी को डिप्टी कलेक्टर चमोली बनाया गया है। नवाजिश खलिक को अल्मोड़ा भेजा गया है। चंद्रशेखर और अबरार अहमद को उत्तरकाशी में तैनाती दी गई है।

तबादला सूची के अनुसार कुमकुम जोशी, शालिनी मौर्य, मंजू राजपूत और नीतू डागर को हरिद्वार भेजा गया है। रेखा कोहली, संजय कुमार और रेखा को उधम सिंह नगर में नई जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश चंद्र रमोला को देहरादून लाया गया है, जबकि सुनील कुमार को रुद्रप्रयाग भेजा गया है।
जनगणना 2027: रसड़ा में द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का सफल समापन, प्रगणकों-पर्यवेक्षकों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

संजीव सिंह रसड़ा (बलिया): भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत रसड़ा तहसील क्षेत्र के कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल, सिसवार कला में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं, निर्धारित दिशा-निर्देशों और उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का उद्देश्य
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराना रहा। प्रतिभागियों को डिजिटल स्वगणना, घर-घर जनसंख्या गणना, डेटा दर्ज करने की प्रक्रिया तथा त्रुटिरहित कार्य के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। जनगणना 2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी।
स्वगणना की अवधि
फील्ड ट्रेनर मानवेंद्र प्रताप सिसोदिया ने बताया कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इस दौरान नागरिक अपने और अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।
इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना तथा सूचनाओं का सत्यापन करेंगे। स्वगणना करने वाले नागरिकों को प्राप्त आईडी को जनगणना कर्मियों को उपलब्ध कराना होगा।
प्रशिक्षकों की सक्रिय भूमिका
प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में हलचल चौधरी, विनोद कुमार गुप्ता, संतोष कुमार वर्मा, संदीप कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, मुकेश सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिसोदिया, अनुराग तिवारी, योगेश प्रताप सिंह, अंचल पाल, विनय कुमार सिंह, विपिन यादव, अभिनंदन सिंह और गिरीशचंद सहित सभी फील्ड ट्रेनर्स एवं प्रशिक्षकों का विशेष योगदान रहा। जनगणना सहायक सरदार जी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जागरूकता की अपील
प्रशिक्षकों ने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वगणना के प्रति आमजन को जागरूक करें और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराएं। इससे जनगणना का आगामी कार्य अधिक सरल, सुगम एवं त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी।
प्रतिभागियों का उत्साह
प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक नागेंद्र सिंह,  रंजना पांडेय, सुनीता सिंह, सुमन सिंह, दयाशंकर, राजा राम, अनुज सिंह,  संजीव सिंह, राकेश पांडेय, संजय चौहान, सुजीत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, दिनबंधु सिंह और सुरेश आज़ाद, ओमप्रकाश,रामकृष्ण मौर्य,विनोद भारती, पुष्पेंद्र सिंह,  पंकज सिंह,संजय सिंह, कृष्णा सिंह, भुवाल यादव, हरेंद्र यादव, राजीव शुक्ला,राजीव गुप्ता  सहित सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के सहयोग एवं समर्पण के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने जनगणना की प्रक्रियाओं को गंभीरता से समझा और आगामी राष्ट्रीय दायित्व के लिए स्वयं को तैयार किया। और एक बार अंत में  इस अवसर पर फील्ड ट्रेनर मानवेंद्र प्रताप सिसोदिया ने बताया कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। उन्होंने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से अपील की कि वे स्वगणना के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराने में विशेष योगदान दें, ताकि जनगणना का आगामी कार्य सुगम, सरल एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी जनगणना कार्य को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
सटीक जनगणना, सशक्त भारत! इसी संकल्प के साथ जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

प्रयागराज : जबलपुर से गिरफ्तार हुआ 50 हजार का इनामी पशु तस्कर, एसटीएफ की टीम लाएगी यूपी
-एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने मध्य प्रदेश में की कार्रवाई, श्रावस्ती पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई ने गुरुवार को 50 हजार के इनामी पशु तस्कर को मध्य प्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में पशु तस्करी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके बाद से इसकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ प्रयागराज फील्ड इकाई शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित जौनपुर जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के इमामगंज गरीब नवाज निवासी नौशाद उर्फ मुन्ना पुत्र मोहम्मद अहमद है। इसके खिलाफ श्रावस्ती जिले में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद से फरार था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पचास हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

गुरुवार को एसटीएफ की फील्ड इकाई प्रयागराज ने अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह के एक सक्रिय सदस्य और 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी नौशाद उर्फ मुन्ना को मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के हनुमानताल थाना क्षेत्र स्थित कसाई मंडी चौराहा कब्रिस्तान के सामने से गिरफ्तार किया। एसटीएफ को पिछले कई दिनों से फरार और इनामी अपराधियों के संबंध में सूचनाएं मिल रही थीं। इसी क्रम में एसटीएफ की विभिन्न टीमों को अभिसूचना संकलन और कार्रवाई के लिए लगाया गया था। पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के निर्देशन में प्रयागराज फील्ड इकाई की टीम भी नौशाद की तलाश में जुटी थी। टीम को सूचना मिली कि आरोपी जबलपुर में मौजूद है। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पशुओं की चोरी कर कई राज्यों में बेचता था गिरोह

पूछताछ में सामने आया कि नौशाद उर्फ मुन्ना एक ऐसे गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो भैंस, बकरी, गाय और अन्य मवेशियों की चोरी करता था। गिरोह के सदस्य अलग-अलग स्थानों से पशुओं को चोरी कर उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में ले जाकर बेच देते थे और उससे मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे। गिरोह के कई सदस्य पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। गिरोह के सरगना ददन लोनिया और सदस्य दौलत अली वर्ष 2025 में श्रावस्ती जिले से जेल जा चुके हैं।

एसटीएफ के अनुसार, नौशाद के खिलाफ श्रावस्ती जिले के थाना भिनगा में पशु चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में दर्ज चार मुकदमों में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा वर्ष 2026 में उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

जबलपुर न्यायालय में किया गया पेश

गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने आरोपित को मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-10 में पेश किया। वहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि उसे उत्तर प्रदेश लाकर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया जा सके।
इकलौते बेटे की हत्या से टूट गया परिवार, पिता ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
- बोले- समय रहते कार्रवाई होती तो बच सकती थी प्रिंस की जान, एसपी ने चौकी प्रभारी व हल्का प्रभारी को किया निलंबित

मीरजापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में 12 वर्षीय प्रिंस बिंद की अपहरण के बाद हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता गहरे सदमे में हैं। घर में मातम पसरा है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता केशव बिंद ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते पुलिस गंभीरता से कार्रवाई करती तो शायद उनके बेटे की जान बच सकती थी।

केशव बिंद ने बताया कि घटना वाली रात करीब दस बजे ही गैपुरा पुलिस चौकी को बेटे के अपहरण की सूचना दे दी गई थी। इसके बावजूद उनके मुताबिक मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि बेटे की कुशलता की उम्मीद में मंगलवार को आरोपित की ओर से दिए गए मोबाइल नंबर पर दो हजार रुपये भी भेजे थे। पिता ने आरोपित के खिलाफ कठोर कार्रवाई और घटना में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई के साथ उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की मांग भी उठाई।

उधर, मामले में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कार्रवाई करते हुए गैपुरा चौकी प्रभारी विजय कुमार राय और हल्का प्रभारी राघवेंद्र राय को निलंबित कर दिया। वहीं विंध्याचल थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

गुरुवार को पूर्व जिलाधिकारी एवं पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल भी सेमरी गांव पहुंचीं। उन्होंने प्रिंस के घर जाकर परिजन से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि फोन करने पर अधिकारी बेरुखी से बात करते थे। पूर्व आईएएस ने परिजन की बात सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं।