कमालपुर में सपा के जिला कार्यालय क़ा हुआ भव्य उद्घाटन
धानापुर l समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ चंदौली के जिला कार्यालय कमालपुर बहेरी क़ा भव्य उदघाटन मुख्य अतिथि सांसद बीरेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि द्वय जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर व विधायक सकलडीहा प्रभुनारायण सिंह यादव द्वारा पार्टी क़ा ध्वजा रोहण के साथ फीता काटकर किया गया इस अवसर सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे l
कार्यक्रम क़ा शुभारम्भ राष्ट्र गान, पार्टी गीत, व स्वागत गीत के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम संयोजक डॉ बीरेंद्र कुमार बिंद ने सभी अतिथियों व बूथ सेक्टर जोन प्रभारियों, सहित अन्य कार्य कर्ताओ क़ा धन्यबाद ज्ञापित किया l
उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सैयद राजा विधानसभा में पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ क़ा जिला कार्यालय खुल जाने से इस क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा साथ ही कहा किदेश की आजादी की लड़ाई में महाइच परगना क़ा गौरव शाली इतिहास रहा है इस क्षेत्र के स्वन्त्रता संग्राम सेनानियों द्वारा अपनी जान देकर देश को आजाद कराया था l उन्होंने कि आज फिर एक औऱ लड़ाई लड़कर देश को भाजपा के कुशासन से बचाना होगा l इसके लिए इण्डिया गठबंधन की सभी पार्टियों ने भाजपा के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है l वही यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव क़ा बिगुल बज चूका है अब भाजपा जिस तरफ से वोट चोरी करके सता में आने क़ा सपना देख रही उसे पूरा नहीं होने वाला हमारे बूथ प्रभारी सेक्टर, जोन सहित सभी पदाधिकारी कमर कस कर तैयार रहे औऱ इस बार चन्दौली की सभी चारो सीटों को जिताकर अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना है l उन्होंने भाजपा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला औऱ कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी औऱ मुख्यमंत्री योगी जी को इस बारएम एल सी चुनाव में वाराणसी की दोनों सीटे हारने से नीद गायब हो चुकी है l इसलिए उनको विधानसभा चुनाव में भी करारी हार मिलने जा रही है l
विशिष्ट अतिथि प्रभुनारायण सिंह यादव ने उपस्थित कार्य कर्ताओ क़ा मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आज हमें यहां पी डी ए की सरकार बनाने के लिए संकल्प लेकर जाना है क्यों कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार ने आम जनता को महंगाई बेरोजगारी, भरस्टाचार, हत्या, महिलाओ पर अत्याचार किया है l इससे जनता ऊब चुकी है l फिर भी भाजपा के लोग हमें बरगला कर वोट लेने की कोशिश कर सकते है इससे सावधान रहने की जरूरत है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी क़ा साफ निर्देश है कि किसी भी तरह की ऐसी बात नहीं हो जिससे बिरोधी को न मौका मिले l पार्टी चाहे जिसको टिकट दे आप लोग अखिलेश यादव को प्रत्यासी मानकर एकजुट होकर साइकिल निशान पर बटन दबाना है औऱ सपा की सरकार बनानी है l
इस अवसर पर सत्यनारायण राजभर, मनोज काका, रमेश यादव, नफीस अहमद, गुलशेर नसीम शाह, जगमेंद्र यादव आनंद सिंह, इंतजार इंतजार अंसारी, केशव आदि लोगो ने सम्बोधित किया l
इस अवसर पर रामदुलार कंनौजिया, रामभवन, सूबेदार राजभर, जय प्रकाश सिंह यादव, प्यारे पहलवान, रुदल यादव, शिवजी कुंवर, सूबेदार यादव पिंटू प्रधान, छोटे लाल , रामजीयावन यादव, गुरुचरण यादव, जानकी देवी सहित सैकड़ो कार्य कर्ता मौजूद रहे l
1 hour and 53 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.9k