जनगणना-2027 के लिए रसड़ा में प्रगणक-पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का अंतिम बैच, जनसंख्या गणना की तैयारी तेज
संजीव सिंह रसड़ा बलिया। भारत की आगामी जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना को त्रुटिरहित और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए तहसील रसड़ा में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल, सिसवार कला, रसड़ा-बलिया में पांच बैचों में संचालित हुआ।प्रथम बैच - 26 से 28 अक्टूबर 2026 तक एवं द्वितीय बैच- 29 से 31 अक्टूबर 2026 तक तृतीय बैच - 02 से 04 नवम्बर 2026 तक एवं चतुर्थ बैच- 5- से 7 नवम्बर 2026 तक और
अंतिम बैच 10 से 12 नवंबर 2026 तक चलेगा जिसके साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन होगा
प्रशिक्षण का उद्देश्य
जनगणना के द्वितीय चरण में प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार और व्यक्ति से संबंधित निर्धारित जानकारी एकत्र करेंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनगणना में कोई भी व्यक्ति या परिवार छूटे नहीं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को गणना की प्रक्रिया, डिजिटल माध्यम से डेटा संकलन, जानकारी की जांच-पुष्टि तथा पर्यवेक्षकों द्वारा निगरानी से जुड़े बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जनगणना-2027 में डेटा की सटीकता और संगति सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल ऐप में जांच एवं पुष्टि की व्यवस्था शामिल की गई है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम
प्रशिक्षण हेतु स्थान कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल, सिसवार कला, रसड़ा-बलिया रखा गया। हैं! कार्यक्रम तहसील रसड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया, जबकि जिला स्तर पर बलिया के जनगणना अधिकारियों का समन्वय रहा।
प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को गणना क्षेत्र, परिवार सूची, जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, डिजिटल उपकरणों के प्रयोग, त्रुटियों से बचाव तथा नागरिकों से सही जानकारी संकलन से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। पर्यवेक्षकों को क्षेत्रीय निगरानी, गुणवत्ता जांच और प्रगणकों के कार्य की समीक्षा के लिए तैयार किया गया।
अधिकारियों की भूमिका
प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलदार राहुल सिंह, उप जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह (PCS), अपर जिला अधिकारी (वि0/रा0) एवं जिला जनगणना अधिकारी अनिल कुमार (PCS), मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी आलोक कुमार (IAS) तथा जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह (IAS) का समन्वय रहा।
जनगणना-2027 का द्वितीय चरण जनसंख्या गणना है, जिसमें परिवारों के सभी सदस्यों की जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक, प्रवासन एवं प्रजनन संबंधी जानकारी एकत्र की जाएगी।
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस अवसर पर जनगणना कार्यक्रम अधिकारी हलचल चौधरी, जनगणना प्रशिक्षक माधवेंद्र प्रताप सिंह, अनुराग तिवारी, अमित सिंह, महिला जिला शिक्षक संघ से रंजना पांडेय, अभिषेक सिंह , अनुज सिंह,ओमप्रकाश, पुष्पेंद्र सिंह , हरेंद्र यादव,राकेश पांडेय समेत अनेक सम्मानित शिक्षक, शिक्षिका एवं शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।
नागरिकों से अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जनगणना के दौरान प्रगणकों को सहयोग करें और अपने परिवार की सही जानकारी उपलब्ध कराएं। जनगणना का मुख्य ध्येय वाक्य—“हर व्यक्ति, हर परिवार, छूटे न कोई”—इस अभियान की भावना को दर्शाता है।
जनगणना से प्राप्त आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण, सार्वजनिक सुविधाओं की जरूरतों के आकलन तथा नीति-निर्माण के लिए महत्वपूर्ण आधार बनेंगे।
“आइए निभाएं अपनी जिम्मेदारी, करें जनगणना में भागीदारी।”
बदलता बलिया—संवरता बलिया।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k