तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के टक्कर से महिला  मौत

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 कटारिया के पास सड़क हादसे में 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

मुगलसराय थाना क्षेत्र के कुंडकला गांव निवासी शमशेर लाल की पत्नी कुलवती देवी 10 नवंबर को आजीविका के लिए काम पर गई थीं। शाम करीब छह बजे वह घर लौट रही थीं। इसी दौरान एनएच-19 पर [पेट्रोल पंप का नाम अस्पष्ट] के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में कुशलवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों की ओर से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में मृतका के पति रामेश्वर लाल ने 10 नवंबर को अलीनगर थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है।

पुलिस मामले में क्या कार्रवाई करती है और दुर्घटना में शामिल वाहन व उसके चालक का पता कब तक लगा पाती है।
हजारों जरूरतमंद परिवारों को मिठाई बांटकर केडीआर फाउंडेशन ने मनाई दीपावली
जौनपुर। मानवता की सेवा (निशुल्क और बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करना) ही जीवन का सबसे बड़ा धर्म और सबसे सच्ची ईश्वर की पूजा है। इसी भावना और सोच के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही संस्था केडीआर फाउंडेशन ने विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी हजारों जरूरतमंद परिवारों को मिठाई बांटकर दीपावली मनाई। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित कठार गांव निवासी विनोद आर सिंह ने इस संस्था का गठन किया है । संस्था के माध्यम से प्रतिवर्ष केडीआर हाउस में सैकड़ो लोगों का नेत्र परीक्षण किया जाता है। जिन लोगों को ऑपरेशन की जरूरत होती है, उनका ऑपरेशन भी कराया जाता है। कठार गांव के केडीआर हाउस के अलावा बदलापुर बाजार के आसपास स्थित अनेक गांवों में जरूरतमंद लोगों को मिठाई का वितरण किया गया। यह सराहनीय कार्य मुख्य कार्यकर्ता अमरधारी सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।भानु प्रताप सिंह, त्रिभुवन नाथ सिंह, अशोक सिंह, विनय सिंह, विकास सिंह, सौरभ सिंह,तुषार सिंह , सुयोग सिंह , आयुष सिंह , रुद्र प्रताप सिंह , अमन यादव , सुंदरम जायसवाल , छोटू गुप्ता समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने इस नेक काम में अपना हाथ बंटाया।
उत्तर प्रदेश: Mirzapur के कुसियरा फाल में मिला 12 वर्षीय प्रिंस का शव, हत्या से आक्रोशित परिजनों ने हाईवे किया जाम

*जमीन के लेनदेन को लेकर अपहरण और 50 लाख रुपये फिरौती मांगने का आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल; शव दिखाए बिना एंबुलेंस से ले जाने का परिजनों का दावा

Mirzapur। यूपी के मिर्जापुर में एक सनसनीखेज़ हत्याकांड का मामला सामने आने के बाद लोग आंदोलित हो उठे श हैं। मामला एक किशोर के अपहरण के बाद हत्या से जुड़ा होने के कारण पुलिस की कार्य शैली पर भी उंगलियां उठ रही हैं साथ ही साथ लोग इसे कानून व्यवस्था से भी जोड़ कर देख रहे हैं।
जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र से बाइक चलाना सिखाने के बहाने अगवा किए गए 12 वर्षीय छात्र प्रिंस बिंद का शव कुसियरा फाल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने जिगना थाना क्षेत्र के सेमरी गांव स्थित महाशक्ति इंटर कॉलेज के सामने मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही बरतने और मामले की अहम जानकारियां छिपाने का आरोप लगाया।

परिजनों के मुताबिक, बीते 9 नवंबर की शाम करीब चार बजे प्रिंस बिंद पुत्र केशव बिंद को एक युवक बाइक चलाना सिखाने के बहाने अपने साथ ले गया था। प्रिंस कक्षा छह का छात्र था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने आरोप लगाया था कि बच्चे को ले जाने के बाद 50 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई थी। इस मामले की सूचना डायल 112 और विंध्याचल पुलिस को दी गई थी। अब बच्चे का शव मिलने के बाद परिवार ने अपहरण के पीछे जमीन के लेनदेन से जुड़ी पुरानी रंजिश को वजह बताया है।

शव दिखाए बिना एंबुलेंस से ले जाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि बच्चे का शव मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें उसका चेहरा तक नहीं दिखाया। शव को एंबुलेंस में रखकर सीधे कहीं ले जाया गया, लेकिन परिवार को यह स्पष्ट नहीं बताया गया कि उसे कहां ले जाया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि अपने बच्चे का अंतिम बार चेहरा देखने तक का मौका उन्हें नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर परिवार में भारी आक्रोश है।

परिवार को चौकियों पर रोके रखने और मोबाइल जमा कराने का आरोप

परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि घटना वाली रात पूरे परिवार को पुलिस वाहन में बैठाकर पहले अष्टभुजा चौकी ले जाया गया, जहां करीब 20 मिनट तक रखा गया। इसके बाद उन्हें गैपुरा चौकी ले जाया गया, जहां लगभग 30 मिनट तक रोके रखा गया। परिवार का आरोप है कि इस दौरान उनके मोबाइल फोन भी चौकी पर जमा करा लिए गए और वापस नहीं दिए गए। इससे वे कथित अपहरणकर्ताओं से लगातार संपर्क करने और बातचीत की कोशिश करने में भी असमर्थ रहे।

बच्चे के शरीर पर चोट के निशान को लेकर उठाए सवाल

परिजनों ने बच्चे के शरीर पर चोट के निशानों को लेकर भी कई गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब उन्हें बच्चे को गोली लगने की जानकारी मिली थी, तब शरीर से खून बहने और केवल पट्टी बंधे होने की बात सामने आई थी। अब वे सवाल उठा रहे हैं कि बच्चे को गोली लगी थी या चाकू से वार किया गया था अथवा किसी अन्य तरीके से चोट पहुंचाई गई थी। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अब तक उन्हें घटना की वास्तविक स्थिति और चोटों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। परिजनों ने चौकी पर तैनात एक दरोगा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

जमीन के लेनदेन को लेकर हत्या की आशंका जताई

परिवार ने इस पूरे मामले को जमीन के लेनदेन से जोड़ते हुए एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के मुताबिक, जमीन बेचने के बाद उसका पैसा पंकज सिंह नामक व्यक्ति अपने साथ ले गया था। आरोप है कि जमीन बेचने वाले वास्तविक व्यक्ति को उसका पैसा नहीं दिया गया और रकम खुद रख ली गई। परिवार का दावा है कि इस पूरे घटनाक्रम को प्रिंस ने अपनी आंखों से देखा था। इसी बात को लेकर रंजिश बढ़ी और बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने इसी जमीन विवाद को 50 लाख रुपये की कथित फिरौती की मांग से भी जोड़कर देखा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

हाईवे जाम कर न्याय की मांग

मासूम का शव मिलने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। महाशक्ति इंटर कॉलेज के सामने हाईवे पर जाम लगाकर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। परिवार की मांग है कि बच्चे की हत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने लाई जाए, आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो और पुलिस की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए। परिजन यह भी जानना चाहते हैं कि उनके बच्चे के साथ आखिर क्या हुआ और शव मिलने के बाद उन्हें उसका चेहरा क्यों नहीं दिखाया गया।

मासूम की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 12 वर्षीय प्रिंस की जान लेने के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और जमीन के लेनदेन से जुड़े आरोपों में कितनी सच्चाई है। मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
कमालपुर में सपा के जिला कार्यालय क़ा हुआ भव्य उद्घाटन
धानापुर l समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ चंदौली के जिला कार्यालय कमालपुर बहेरी क़ा भव्य उदघाटन मुख्य अतिथि सांसद बीरेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि द्वय  जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर व विधायक सकलडीहा प्रभुनारायण सिंह यादव द्वारा पार्टी क़ा ध्वजा रोहण के साथ फीता काटकर किया गया इस अवसर सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे l
कार्यक्रम क़ा शुभारम्भ राष्ट्र गान, पार्टी गीत, व स्वागत गीत के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम संयोजक डॉ बीरेंद्र कुमार बिंद ने सभी अतिथियों व बूथ सेक्टर जोन प्रभारियों, सहित अन्य कार्य कर्ताओ क़ा धन्यबाद ज्ञापित किया l उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सैयद राजा विधानसभा में पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ क़ा जिला कार्यालय खुल जाने से इस क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा साथ ही कहा किदेश की आजादी की लड़ाई में महाइच परगना क़ा गौरव शाली इतिहास रहा है इस क्षेत्र के स्वन्त्रता संग्राम सेनानियों द्वारा अपनी जान देकर देश को आजाद कराया था l उन्होंने कि आज फिर एक औऱ लड़ाई लड़कर देश को भाजपा के कुशासन से बचाना होगा l इसके लिए इण्डिया गठबंधन की सभी पार्टियों ने भाजपा के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है l वही यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव क़ा बिगुल बज चूका है अब भाजपा जिस तरफ से वोट चोरी करके सता में आने क़ा सपना देख रही उसे पूरा नहीं होने वाला हमारे बूथ प्रभारी सेक्टर, जोन सहित सभी पदाधिकारी कमर कस कर तैयार रहे  औऱ इस बार चन्दौली की सभी चारो सीटों को जिताकर अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना है l उन्होंने भाजपा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला औऱ कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी औऱ मुख्यमंत्री योगी जी को इस बारएम एल सी चुनाव में वाराणसी की दोनों सीटे हारने से नीद गायब हो चुकी है l इसलिए उनको  विधानसभा चुनाव में भी करारी हार मिलने जा रही है l विशिष्ट अतिथि प्रभुनारायण सिंह यादव ने उपस्थित कार्य कर्ताओ क़ा मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आज हमें यहां पी डी ए की सरकार बनाने के लिए संकल्प लेकर जाना है क्यों कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार ने आम जनता  को महंगाई बेरोजगारी, भरस्टाचार,  हत्या, महिलाओ पर अत्याचार किया है l इससे जनता ऊब चुकी है l फिर भी भाजपा   के लोग हमें बरगला कर वोट लेने की कोशिश कर सकते है इससे सावधान रहने की जरूरत है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी क़ा साफ निर्देश है कि   किसी भी तरह की ऐसी बात नहीं हो जिससे बिरोधी को न मौका मिले l पार्टी चाहे जिसको टिकट दे आप लोग अखिलेश यादव को प्रत्यासी मानकर   एकजुट होकर साइकिल निशान पर बटन दबाना है औऱ सपा की सरकार बनानी है l इस अवसर पर सत्यनारायण राजभर, मनोज काका, रमेश यादव, नफीस अहमद, गुलशेर नसीम शाह, जगमेंद्र यादव आनंद सिंह, इंतजार इंतजार अंसारी, केशव आदि लोगो ने सम्बोधित किया l
इस अवसर पर  रामदुलार कंनौजिया, रामभवन, सूबेदार राजभर, जय प्रकाश सिंह यादव, प्यारे पहलवान, रुदल यादव, शिवजी कुंवर, सूबेदार यादव पिंटू प्रधान, छोटे लाल , रामजीयावन यादव, गुरुचरण यादव, जानकी देवी सहित सैकड़ो कार्य कर्ता मौजूद रहे l
हस्तिनापुर के आरक्षित वन क्षेत्र में पेड़ों को नुकसान पहुंचाने पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना
नीम और शीशम के पेड़ों को आग लगाकर नष्ट करने का आरोप, वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई
हस्तिनापुर (मेरठ)। हस्तिनापुर रेंज के विदुर वन ब्लॉक स्थित आरक्षित वन क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान पहुंचाने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच में एक नीम और एक शीशम के पेड़ को आग लगाकर क्षतिग्रस्त करने, उनकी छाल हटाने, जड़ों के आसपास की मिट्टी खोदने और शाखाओं की छंटाई करने का मामला सामने आया। वन विभाग ने मौके से संजय पुत्र उदयवीर सिंह, निवासी मुरादनगर, जनपद गाजियाबाद को पकड़ा। विभाग की ओर से आरोपी पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर वसूल किया गया।
वन विभाग के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को विदुर वन ब्लॉक के आरक्षित वन क्षेत्र में पेड़ों को नुकसान पहुंचाए जाने की जानकारी मिली थी। जांच के दौरान सामने आया कि पेड़ों को सुखाने और नष्ट करने के उद्देश्य से उनके तनों में आग लगाई गई थी। इसके अलावा पेड़ों की छाल हटाने, जड़ों के आसपास की मिट्टी निकालने और लॉपिंग के जरिए शाखाओं को काटने से भी वन संपदा को नुकसान पहुंचाया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कार्रवाई की। मौके पर मिले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। विभाग ने दंडात्मक कार्रवाई करते हुए 1,50,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित कर वसूल किया।
वन भूमि को नुकसान पहुंचाने पर होगी सख्त कार्रवाई
मेरठ वन प्रभाग की प्रभागीय निदेशक सुश्री वंदना ने स्पष्ट किया कि आरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण, जुताई-बुवाई, मिट्टी हटाने, पेड़ों की छाल छीलने, जड़ों को नुकसान पहुंचाने, अवैध कटाई-छंटाई और आग लगाने जैसी गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। ऐसे मामलों में अपराध की प्रकृति के अनुसार जुर्माना और कारावास सहित कठोर कार्रवाई की जा सकती है।
उन्होंने ग्रामीणों, किसानों और आम नागरिकों से वन एवं वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा में सहयोग करने तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना वन विभाग को देने की अपील की।
इनकी रही कार्रवाई में भूमिका
यह कार्रवाई वन क्षेत्राधिकारी सुश्री खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। टीम में सेक्शन अधिकारी गौरव गर्ग, वन दरोगा ऋषभ, बीट प्रभारी अतुल स्वामी, वन रक्षक खुशीराम तथा वाचर दालचंद और समंदर दास शामिल रहे।
जनगणना-2027 के लिए रसड़ा में प्रगणक-पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का अंतिम बैच, जनसंख्या गणना की तैयारी तेज
संजीव सिंह  रसड़ा बलिया। भारत की आगामी जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना को त्रुटिरहित और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए तहसील रसड़ा में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल, सिसवार कला, रसड़ा-बलिया में पांच बैचों में संचालित हुआ।प्रथम बैच - 26 से 28 अक्टूबर 2026 तक एवं द्वितीय बैच- 29 से 31 अक्टूबर 2026 तक तृतीय बैच - 02 से 04 नवम्बर 2026 तक एवं चतुर्थ बैच- 5- से 7 नवम्बर 2026 तक और
अंतिम बैच 10 से 12 नवंबर 2026 तक चलेगा जिसके साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन   होगा
प्रशिक्षण का उद्देश्य
जनगणना के द्वितीय चरण में प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार और व्यक्ति से संबंधित निर्धारित जानकारी एकत्र करेंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनगणना में कोई भी व्यक्ति या परिवार छूटे नहीं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को गणना की प्रक्रिया, डिजिटल माध्यम से डेटा संकलन, जानकारी की जांच-पुष्टि तथा पर्यवेक्षकों द्वारा निगरानी से जुड़े बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जनगणना-2027 में डेटा की सटीकता और संगति सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल ऐप में जांच एवं पुष्टि की व्यवस्था शामिल की गई है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम
प्रशिक्षण हेतु स्थान कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल, सिसवार कला, रसड़ा-बलिया रखा गया। हैं! कार्यक्रम तहसील रसड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया, जबकि जिला स्तर पर बलिया के जनगणना अधिकारियों का समन्वय रहा।
प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को गणना क्षेत्र, परिवार सूची, जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, डिजिटल उपकरणों के प्रयोग, त्रुटियों से बचाव तथा नागरिकों से सही जानकारी संकलन से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। पर्यवेक्षकों को क्षेत्रीय निगरानी, गुणवत्ता जांच और प्रगणकों के कार्य की समीक्षा के लिए तैयार किया गया।
अधिकारियों की भूमिका
प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलदार राहुल सिंह, उप जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह (PCS), अपर जिला अधिकारी (वि0/रा0) एवं जिला जनगणना अधिकारी अनिल कुमार (PCS), मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी आलोक कुमार (IAS) तथा जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह (IAS) का समन्वय रहा।
जनगणना-2027 का द्वितीय चरण जनसंख्या गणना है, जिसमें परिवारों के सभी सदस्यों की जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक, प्रवासन एवं प्रजनन संबंधी जानकारी एकत्र की जाएगी।
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस अवसर पर जनगणना कार्यक्रम अधिकारी हलचल चौधरी, जनगणना प्रशिक्षक माधवेंद्र प्रताप सिंह, अनुराग तिवारी, अमित सिंह, महिला जिला शिक्षक संघ   से रंजना पांडेय, अभिषेक  सिंह , अनुज सिंह,ओमप्रकाश,   पुष्पेंद्र सिंह , हरेंद्र यादव,राकेश पांडेय समेत अनेक सम्मानित शिक्षक, शिक्षिका एवं शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।
नागरिकों से अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जनगणना के दौरान प्रगणकों को सहयोग करें और अपने परिवार की सही जानकारी उपलब्ध कराएं। जनगणना का मुख्य ध्येय वाक्य—“हर व्यक्ति, हर परिवार, छूटे न कोई”—इस अभियान की भावना को दर्शाता है।
जनगणना से प्राप्त आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण, सार्वजनिक सुविधाओं की जरूरतों के आकलन तथा नीति-निर्माण के लिए महत्वपूर्ण आधार बनेंगे।
“आइए निभाएं अपनी जिम्मेदारी, करें जनगणना में भागीदारी।” बदलता बलिया—संवरता बलिया।
दीपावली पर यूपी-112 की पीआरवी ने लगाई दौड़, तीन दिन में दो लाख से अधिक लोगों को पहुंचाई मदद
पुलिस संबंधी मामलों में सबसे ज्यादा आईं मदद की कॉल, 36 हजार से अधिक को मिली एंबुलेंस सेवा; 11 अकेली महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाया लखनऊ। दीपावली के महापर्व पर प्रदेशवासियों की सुरक्षा और आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए यूपी-112 की पीआरवी टीमों ने पूरी मुस्तैदी से मोर्चा संभाले रखा। त्योहार के दौरान सात से नौ नवंबर तक तीन दिनों में यूपी-112 ने प्रदेश के 2,05,738 नागरिकों को सहायता पहुंचाई। सामान्य दिनों में जहां प्रतिदिन करीब 38 हजार लोग इस सेवा का लाभ लेते हैं, वहीं दीपावली के अवसर पर मदद मांगने वालों की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गई।

पुलिस महानिदेशक यूपी-112 की ओर से दीपावली की तैयारियों को लेकर चार और पांच नवंबर को दिए गए दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेशभर में विशेष सतर्कता बरती गई। छोटी दीपावली यानी सात नवंबर को 53,264 लोगों ने यूपी-112 की मदद ली। आठ नवंबर को दीपावली के दिन यह आंकड़ा बढ़कर 74,816 पहुंच गया, जबकि नौ नवंबर को 77,753 नागरिकों को आपात सहायता उपलब्ध कराई गई।

त्योहार के दौरान सबसे अधिक सहायता पुलिस संबंधी मामलों में मांगी गई। सात नवंबर को करीब 41 हजार, आठ नवंबर को 56 हजार और नौ नवंबर को 59 हजार लोगों को पुलिस संबंधी सहायता दी गई। इस तरह तीन दिनों में दो लाख से अधिक नागरिकों को विभिन्न पुलिस संबंधी मामलों में मदद पहुंचाई गई।

36 हजार से अधिक को मिली चिकित्सकीय सहायता

आपात सेवाओं के तहत चिकित्सा और अग्निशमन विभाग की टीमों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। सात से नौ नवंबर के बीच 36,817 मामलों में एंबुलेंस सहायता उपलब्ध कराई गई। वहीं, आग लगने से जुड़ी 7,029 घटनाओं में अग्निशमन सेवा की मदद पहुंचाई गई। त्योहार के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए पीआरवी और संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखा गया।

वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की सुरक्षा पर भी जोर

यूपी-112 की सवेरा योजना के तहत पंजीकृत 2,018 वरिष्ठ नागरिकों को उनकी जरूरत के अनुसार त्वरित सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच साधन नहीं मिलने की सूचना पर 11 अकेली महिलाओं को पीआरवी टीमों ने सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया।

त्योहार के दौरान पुलिस, चिकित्सा और अग्निशमन सेवाओं के समन्वित प्रयासों से यूपी-112 ने प्रदेशभर में आपात स्थितियों में लोगों तक सहायता पहुंचाई।
छेड़छाड़ के आरोपित टीटीई पर रेलवे का शिकंजा
पंजाब मेल में महिला यात्री से दुर्व्यवहार के मामले में विभागीय जांच पूरी, टीटीई रवि मीणा को जारी हुई आरोपपत्र

मुरादाबाद। पंजाब मेल में महिला यात्री से छेड़छाड़ के आरोप में घिरे टीटीई रवि मीणा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे प्रशासन ने विभागीय जांच पूरी करने के बाद आरोपित टीटीई के खिलाफ चार्जशीट जारी कर दी है। अब उसे अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देना होगा। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।

वहीं, पंजाब पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। घटना 20 सितंबर 2026 की है। हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाब मेल (13005) में सफर कर रही एक महिला ने मुरादाबाद रेल मंडल में तैनात टीटीई रवि मीणा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला ने अमृतसर जीआरपी थाने में शिकायत की थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 21 अक्टूबर को पंजाब पुलिस आरोपित की तलाश में मुरादाबाद पहुंची थी लेकिन वह ड्यूटी पर दूसरी ट्रेन लेकर लखनऊ रवाना हो गया। रेलवे प्रशासन ने मामले में विभागीय जांच कराई। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि आरोपपत्र जारी किया गया है।
आपसी विवाद में भाई की हत्या कर शव को कुंए में फेंका, आरोपित गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नगराम थाना पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर हत्या कर शव को कुंए में फेंकने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने स्वीकारा कि उसने आपसी विवाद में भाई की हत्या करके शव को कुंए में फेंक दिया था।

नगराम थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम समेसी निवासी सुन्दरलाल की तहरीर पर रामऔतार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया ईंट बरामद किया गया है।

पूछताछ पर अभियुक्त रामऔतार ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे के कारण उसने अपनी जमीन बेंचकर अपने भाई जियालाल के साथ गांव के खेत में बनी मड़ई में रहता था। 08 नवंबर को जब वह नशे की हालत में घर पहुंचा तो उसका भाई जियालाल से विवाद हो गया। इस बीच मैने ईंट से प्रहार करके जियालाल की हत्या कर दी और शव को पास के कुंए में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपित को भाई की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
शेर-ए-मैसूर हजरत टीपू सुल्तान की जयंती मनाई गई
गोंडा | कांग्रेस भवन गोंडा*कांग्रेस भवन गोंडा में शेर-ए-मैसूर हजरत टीपू सुल्तान की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की *अध्यक्षता शहर अध्यक्ष सभासद शाहिद अली कुरैशी ने की, मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे रहे।

शाहिद कुरैशी ने कहा - टीपू ने कहा था "गीदड़ की 100 साल की जिंदगी से बेहतर शेर की एक दिन की जिंदगी" और 4 मई 1799 को शहीद हो गए। टीपू दुनिया के पहले मिसाइल मैन, 156 मंदिरों के रक्षक और दलित महिलाओं का स्तन-कर खत्म करने वाले थे। मिसाइल मैन डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम और महात्मा गांधी ने भी किताबों में उन्हें सच्चा देशभक्त बताया है।

मुख्य अतिथि शिव कुमार दुबे ने कहा - "हजरत टीपू सुल्तान जैसे शहीदों की कुर्बानी को आज की पीढ़ी को याद रखना चाहिए। कांग्रेस पार्टी हमेशा से सभी धर्मों के महापुरुषों का सम्मान करती आई है और करती रहेगी। टीपू सुल्तान का अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है।"

इस अवसर पर - जिला संयोजक डॉ. सैयद अब्दुल मुजीब, संगठन प्रभारी सुकई भारती, पूर्व जिला सचिव सलीम कुरैशी, शहर पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, सोशल मीडिया इंचार्ज शौकत अली माली बाबा, छोटेलाल जानकी देवी, मंडल अध्यक्ष जाकिर अली, मोहम्मद इमरान खान, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।