डॉ. दिनेशकुमार रचित 'छंद पंचामृत’ काव्य संग्रह का लोकार्पण
हिंद सेवा परिषद द्वारा संचालित 'पब्लिक स्कूल,कॉलेज एवं 'नीलम पब्लिकेशन’ तथा 'साहित्य संगम संस्था’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित डॉ. दिनेशकुमार रचित 'छंद पंचामृत’काव्य संग्रह का लोकार्पण प्रख्यात चिंतक वीरेंद्र याज्ञिक की अध्यक्षता में सांताक्रूज के 'पब्लिक स्कूल एवं लॉ कॉलेज के सभागार में भव्यता के साथ संपन्न हुआ ।मुख्य अतिथि के रूप में जहाँ मुंबई विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं अध्यक्ष(रक्षा विशेषज्ञ) डॉ.करुणाशंकर उपाध्याय उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ.राकेश दुबे(प्रधानाचार्य पब्लिक कॉलेज),सम्माननीय अतिथि, विष्णु दत्त,वक्ता के रूप में डॉ.कृपाशंकर मिश्र, संझा-लोकस्वामी के कार्यकारी संपादक राकेशमणि तिवारी, युग-प्रवर्तक साहित्य संस्थान के अध्यक्ष दिनेश बैसवारी,साहित्य संगम संस्था के संस्थापक -राम सिंह, उपस्थित रहे ।आयोजक के रूप में पब्लिक विधि महाविद्यालय के निदेशक - राजेश दुबे और संयोजक के रूप में 'नीलम पब्लिकेशन’ के प्रकाशक दिनेश आर. वर्मा उपस्थित रहे ।साहित्यिक संगम संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राम सिंह के संचालन में रामस्वरूप साहू, ओबैद आज़मी, राम व्यास उपाध्याय, जवाहरलाल निर्झर, ओमप्रकाश तिवारी, कल्पेश यादव, रवि यादव, जे.पी. सिंह,हरिश्चंद्र सिंह,सूर्यकांत शुक्ला, आलोक द्विवेदी (वाराणसी), प्रेम जौनपुरी, जाकिर हुसैन रहबर, मधु चौधरी आदि ने काव्य पाठ किया । श्रोताओं ने भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया । विधि महाविद्यालय के निदेशक राजेश दुबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।



मुंबई। मुंबई की प्रतिनिधि साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था साहित्य कला मंच द्वारा आयोजित ऐतिहासिक 47वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सीएसटी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित आजाद मैदान पर संपन्न हुआ। कवि सम्मेलन की शुरुआत हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के बेहतरीन संचालन में ज्योति त्रिपाठी की सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद मुंबई में बनारसी सांड़ के नाम से मशहूर महेश दूबे ने अपनी हास्य कविताओं और 'ऐसे लोगों को भारत में रहने का अधिकार नहीं' जैसी तमाम कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उदयपुर राजस्थान से पधारे राव अजातशत्रु ने अपनी छोटी- छोटी फुलझड़ियों से खूब गुदगुदाया। उनकी अनेक पार्टियों के नेताओं पर लिखी कविताओं ने लोगों को लोट पोट कर दिया।अंत में रतलाम से आए वरिष्ठ कवि धमचक मुल्तानी ने हंसते हंसाते हुए संस्कारों की कविता सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। सुरेश मिश्र की वंदेमातरम् कविता खूब सराही गई। इससे पूर्व महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण की आरती करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साहित्य कला मंच के अध्यक्ष एड्. सुशील व्यास ने बताया कि इसी मंच पर दस दिनों तक रामलीला का आयोजन हो रहा है जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट हो रही है। कवि सम्मेलन के संयोजक सुरेश भरतिया ने सभी कवियों का स्वागत किया।चेयरमैन विश्वनाथ भरतिया, कार्याध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, संस्था के महामंत्री विनय मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनिल आर अग्रवाल, दीपक बूबना, राम किशोर दरक, एड्.त्रयंबक तिवारी , ट्रस्टी पवन शर्मा (शेखावटी),प्रदीप लाड़ीवाल, विवेक अग्रवाल, पवन खेतान, काटन ग्रीन आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष पं. राधेश्याम मिश्र, ओएनजीसी के अधिकारी कपिल कुमार, पत्रकार संतोष दूबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मुंबई। जैन इंटरनेशनल वुमेन ऑर्गनाइजेशन (JIWO), दक्षिण मुंबई शाखा द्वारा आयोजित जीवो बाज़ार 2026 का दूसरा भव्य आयोजन शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को गामदेवी स्थित शारदा मंदिर हाई स्कूल में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन महिला उद्यमियों, डिज़ाइनरों, कलाकारों और रचनात्मक प्रतिभाओं को अपने उत्पादों एवं हुनर को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष मंच प्रदान करेगा। गामदेवी स्थित शारदा मंदिर हाई स्कूल में आयोजित होने वाले इस बाज़ार में फैशन, आभूषण, जीवनशैली, उपहार एवं खरीदारी से जुड़ी विविध वस्तुएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। यह आयोजन खरीदारी के साथ-साथ महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और उनके व्यवसाय को नई पहचान दिलाने का अवसर भी प्रदान करेगा। इस आयोजन को आचार्य नयपद्मसागर सूरीश्वरजी महाराज एवं विदुषी आर्या गुरुवर्या मयणा श्री जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त होगा। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा इस परियोजना के प्रमुख स्तंभ हैं तथा लोढ़ा फाउंडेशन भी इस आयोजन से जुड़ा है।
भायंदर। श्री साधुमार्गी जैन संघ मीरा भायंदर के अध्यक्ष श्री पारस चपलोत के अनुसार श्री साधुमार्गी जैन संघ, मीरा भायंदर के अंतर्गत आचार्य भगवंत 1008 श्री रामलाल जी म.सा. उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती, शासन दीपिका संयती श्री जी म.सा. आदि ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में चल रहे चातुर्मास के दौरान, एक अत्यंत ही प्रेरणादायी और गौरवशाली तपस्या संपन्न हुई है। कांता अभय सिंह ओस्तवाल द्वारा किए गए 36 उपवास की इस महान तपस्या की हृदय से हम सपरिवार और समस्त समाज की ओर से अनुमोदना करते हैं। संघ अध्यक्ष पारस चपलोत ने तप की अनुमोदना करते हुए बताया कि 'तपः कर्मक्षयहेतुः' - तप कर्मों की निर्जरा का अचूक साधन है। उन्होंने कहा कि श्री साधुमार्गी जैन संघ, मीरा-भायंदर के लिए यह अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है कि वर्तमान चातुर्मास काल में जैन शासन को गौरवान्वित करने वाली एक महान तपस्या संपन्न हुई है। पारस चपलोत ने आगे कहा कि आचार्य भगवंत 1008 श्री रामलाल जी म.सा. उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म सा के असीम अतिशय से शासन दीपिका संयती श्री जी म.सा. आदि ठाणा-4 की पावन निश्रा एवं प्रेरणा से, तप, धर्माराधना की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए कांता अभय सिंह ओस्तवाल ने अपनी आचार्य भगवन के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा, उत्कृष्ट संयम और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर 36 उपवास की कठिन तपस्या पूर्ण की है। इतने लंबे उपवासों की श्रृंखला किसी साधारण मानव के लिए संभव नहीं है। यह कांता अभय सिंह की आत्मिक शक्ति, अटूट आस्था और गुरुभक्ति का ही प्रतिफल है। आगे कहा कि ओस्तवाल परिवार के साथ-साथ संपूर्ण श्री साधुमार्गी जैन संघ, सकल जैन संघ मीरा-भायंदर इस महान तपस्या की पूर्णाहुति पर गर्व महसूस कर रहा है। अन्न-जल का त्याग कर केवल और केवल आत्मा की शुद्धि और कर्मों की निर्जरा के मार्ग पर आगे बढ़ने वाली ऐसी तपस्वनाएं जैन धर्म की असली शान हैं। उन्होंने कहा कि हम श्रीमती कांता अभय सिंह ओस्तवाल की इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी तपस्या की बारंबार हृदय से अनुमोदना करते हैं। परमात्मा से प्रार्थना है कि इस सौभाग्यशाली दंपति की यह तपस्या इनके जीवन में आरोग्य, दीर्घायु, और मोक्ष मार्ग की प्रशस्ति लेकर आए। पारस चपलोत ने कहा कि इनकी इस तपस्या से प्रेरित होकर समाज के अन्य लोग भी धर्म और संयम के मार्ग पर आगे बढ़ें, यही मंगलकामना है। गौरतलब हो कि संघ की ओर से अनुमोदना पत्र संघ संरक्षक उमराव सिंह ओस्तवाल, अध्यक्ष पारस चपलोत, शकेंद्र छाजेड, महावीर सुराणा, दिनेश चोरड़िया, कमलेश छाजेड, कमलेश नागौरी, पदम कुकड़ा, समता महिला मंडल, समता युवा संघ, मीरा-भायंदर आदि पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए अनुमोदना की।
ठाणे । ठाणे डॉक्टर्स फाउंडेशन (TDF) की ओर से ज्यूपिटर हॉस्पिटल के सहयोग से ठाणे के श्रीनगर स्थित मंगल कार्यालय में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 69 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश दिया।
Oct 19 2026, 18:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.8k