डॉ. दिनेशकुमार रचित 'छंद पंचामृत’ काव्य संग्रह का लोकार्पण

हिंद सेवा परिषद द्वारा संचालित 'पब्लिक स्कूल,कॉलेज एवं 'नीलम पब्लिकेशन’ तथा 'साहित्य संगम संस्था’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित डॉ. दिनेशकुमार रचित 'छंद पंचामृत’काव्य संग्रह का लोकार्पण प्रख्यात चिंतक वीरेंद्र याज्ञिक की अध्यक्षता में सांताक्रूज के 'पब्लिक स्कूल एवं लॉ कॉलेज के सभागार में भव्यता के साथ संपन्न हुआ ।मुख्य अतिथि के रूप में जहाँ मुंबई विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं अध्यक्ष(रक्षा विशेषज्ञ) डॉ.करुणाशंकर उपाध्याय उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ.राकेश दुबे(प्रधानाचार्य पब्लिक कॉलेज),सम्माननीय अतिथि, विष्णु दत्त,वक्ता के रूप में डॉ.कृपाशंकर मिश्र, संझा-लोकस्वामी के कार्यकारी संपादक राकेशमणि तिवारी, युग-प्रवर्तक साहित्य संस्थान के अध्यक्ष दिनेश बैसवारी,साहित्य संगम संस्था के संस्थापक -राम सिंह, उपस्थित रहे ।आयोजक के रूप में पब्लिक विधि महाविद्यालय के निदेशक - राजेश दुबे और संयोजक के रूप में 'नीलम पब्लिकेशन’ के प्रकाशक दिनेश आर. वर्मा उपस्थित रहे ।साहित्यिक संगम संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राम सिंह के संचालन में रामस्वरूप साहू, ओबैद आज़मी, राम व्यास उपाध्याय, जवाहरलाल निर्झर, ओमप्रकाश तिवारी, कल्पेश यादव, रवि यादव, जे.पी. सिंह,हरिश्चंद्र सिंह,सूर्यकांत शुक्ला, आलोक द्विवेदी (वाराणसी), प्रेम जौनपुरी, जाकिर हुसैन रहबर, मधु चौधरी आदि ने काव्य पाठ किया । श्रोताओं ने भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया । विधि महाविद्यालय के निदेशक राजेश दुबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

आजाद मैदान में साहित्य कला मंच पर बही काव्य की धारा
मुंबई। मुंबई की प्रतिनिधि साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था साहित्य कला मंच द्वारा आयोजित ऐतिहासिक 47वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सीएसटी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित आजाद मैदान पर संपन्न हुआ। कवि सम्मेलन की शुरुआत हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के बेहतरीन संचालन में ज्योति त्रिपाठी की सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद मुंबई में बनारसी सांड़ के नाम से मशहूर महेश दूबे ने अपनी हास्य कविताओं और 'ऐसे लोगों को भारत में रहने का अधिकार नहीं' जैसी तमाम कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उदयपुर राजस्थान से पधारे राव अजातशत्रु ने अपनी छोटी- छोटी फुलझड़ियों से खूब गुदगुदाया। उनकी अनेक पार्टियों के नेताओं पर लिखी कविताओं ने लोगों को लोट पोट कर दिया।अंत में रतलाम से आए वरिष्ठ कवि धमचक मुल्तानी ने हंसते हंसाते हुए संस्कारों की कविता सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। सुरेश मिश्र की वंदेमातरम् कविता खूब सराही गई। इससे पूर्व महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण की आरती करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साहित्य कला मंच के अध्यक्ष एड्. सुशील व्यास ने बताया कि इसी मंच पर दस दिनों तक रामलीला का आयोजन हो रहा है जिसमें  श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट हो रही है। कवि सम्मेलन के संयोजक सुरेश भरतिया ने सभी कवियों का स्वागत किया।चेयरमैन विश्वनाथ भरतिया, कार्याध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, संस्था के महामंत्री विनय मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनिल आर अग्रवाल, दीपक बूबना, राम किशोर दरक, एड्.त्रयंबक तिवारी , ट्रस्टी पवन शर्मा (शेखावटी),प्रदीप लाड़ीवाल, विवेक अग्रवाल,  पवन खेतान, काटन ग्रीन आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष पं. राधेश्याम मिश्र, ओएनजीसी के अधिकारी कपिल कुमार, पत्रकार संतोष दूबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
छगन भुजबल के जन्मदिन पर 40 जरूरतमंद छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित

मुंबई। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ ओबीसी नेता छगन भुजबल के जन्मदिन के अवसर पर एनसीपी की मुंबई सचिव ममता शर्मा की पहल पर सूखाग्रस्त क्षेत्रों की गरीब एवं जरूरतमंद छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 40 साइकिलों का निःशुल्क वितरण किया गया। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को Education Excellence Certificate प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सामाजिक पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों और आवागमन की समस्याओं के कारण शिक्षा से वंचित होने की आशंका झेल रही छात्राओं को विद्यालय तक पहुंचने में सहायता प्रदान करना तथा विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाना है। इस अवसर पर एनसीपी की मुंबई सचिव ममता शर्मा ने कहा कि छगन भुजबल के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से इस साइकिल वितरण अभियान को पूरे महाराष्ट्र में चरणबद्ध तरीके से चलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग मिल सके।

उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। प्रत्येक जरूरतमंद विद्यार्थी को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। छात्राओं को शिक्षा के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना और विद्यार्थियों का सम्मान करना समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व सांसद समीर भुजबल एवं विधायक पंकज भुजबल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री से मिले मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मां दुर्गा की मूर्ति भेंटकर किया सम्मान

मुंबई। देश में चल रहे नवरात्रि उत्सव के बीच महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और उनके सुपुत्र अभिषेक लोढ़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की। मंत्री लोढ़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहा है। माता रानी उन्हें शक्ति प्रदान करें ताकि देश पूरी ताकत और गति के साथ विकास के शिखर तक पहुंच सके। प्रधानमंत्री ने मंत्री लोढ़ा  को भी नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरे देश के साथ-साथ महाराष्ट्र की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।
महिलाओं की प्रतिभा, उद्यमिता और रचनात्मक का उत्सव जिवो बाजार 2026
मुंबई।  जैन इंटरनेशनल वुमेन ऑर्गनाइजेशन (JIWO), दक्षिण मुंबई शाखा द्वारा आयोजित जीवो  बाज़ार 2026 का दूसरा भव्य आयोजन शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को गामदेवी स्थित शारदा मंदिर हाई स्कूल में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन महिला उद्यमियों, डिज़ाइनरों, कलाकारों और रचनात्मक प्रतिभाओं को अपने उत्पादों एवं हुनर को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष मंच प्रदान करेगा। गामदेवी स्थित शारदा मंदिर हाई स्कूल में आयोजित होने वाले इस बाज़ार में फैशन, आभूषण, जीवनशैली, उपहार एवं खरीदारी से जुड़ी विविध वस्तुएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। यह आयोजन खरीदारी के साथ-साथ महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और उनके व्यवसाय को नई पहचान दिलाने का अवसर भी प्रदान करेगा। इस आयोजन को आचार्य नयपद्मसागर सूरीश्वरजी महाराज एवं विदुषी आर्या गुरुवर्या मयणा श्री जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त होगा। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा इस परियोजना के प्रमुख स्तंभ हैं तथा लोढ़ा फाउंडेशन भी इस आयोजन से जुड़ा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अमृता फडणवीस (दिव्यज फाउंडेशन की संस्थापक, समाजसेवी एवं गायिका ) , विशिष्ट अतिथि के रूप में ईशा देओल ( बॉलीवुड अभिनेत्री ) तथा विशेष अतिथियों के रूप में स्मिता जयकर के शामिल होने की घोषणा की गई है। इस आयोजन को सह-प्रायोजक वरुण बाफना (अमारी कैपिटल एवं श्री बाफना गोल्ड )  का सहयोग प्राप्त है। जीवो  दक्षिण मुंबई शाखा की अध्यक्ष श्रीमती मंजू लोढ़ा, सचिव श्रीमती इंद्रा खिमेसरा और कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा मुनोत के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।आयोजकों ने मुंबईवासियों से अपने परिवार और मित्रों के साथ इस आयोजन में शामिल होने तथा महिला उद्यमियों के प्रयासों को प्रोत्साहित करने की अपील की है।
सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लल्लन तिवारी का सम्मान

भायंदर। सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रचार-प्रसार को निरंतर गति प्रदान करने के उद्देश्य से मानव धर्माचरण समिति की ओर से बुधवार को देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के संस्थापक शिक्षा सम्राट  लल्लन तिवारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापकअध्यक्ष श्रीनिवासानन्द महाराज एवं कार्याध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकार राकेश दुबे और हास्य सम्राट सुरेश मिश्र ने उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता, दुर्गा सप्तशती और शॉल भेंट की। यह सम्मान भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति आदर व्यक्त करने तथा सनातन संस्कृति की चेतना को समाज में निरंतर जागृत रखने के उद्देश्य से किया गया। ज्ञातव्य हो कि लल्लन तिवारी ने सनातन धर्म के संवर्धन के लिए अनेक मंदिरों का निर्माण कराया है। आरएनपी पार्क उनके द्वारा बनवाया गया काशी विश्वनाथ मंदिर भायंदर पूर्व के लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। भगवान शंकर के साथ-साथ अन्य देवी देवताओं की दिव्य मूर्तियां लगी हुई हैं।
रामलीला आयोजकों को सुविधाओं के लिए मंत्री लोढ़ा की मनपा आयुक्त के साथ बैठक

मुंबई। मुंबई शहर और उपनगरों के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने पहल की है। रामलीला आयोजकों को होने वाली असुविधाओं और कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर बुधवार को मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिड़े के साथ बैठक हुई। इस बैठक में आयोजकों की समस्याओं को सुनने के बाद आयुक्त ने आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।नवरात्रि से दशहरे तक मुंबई के विभिन्न मैदानों में रामलीला के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होते हैं। ऐसे में कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उचित व्यवस्था आवश्यक है। इसी विषय को लेकर मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय में रामलीला आयोजकों के प्रतिनिधियों के साथ यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में साहित्य कलामंच के महामंत्री विनय मिश्रा ने रामलीला के आयोजन के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। इससे पहले भी मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने रामलीला आयोजकों की समस्याओं को लेकर बैठक की थी और कार्यक्रमों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इस बैठक में भी आयोजकों ने अपनी अपेक्षाएं रखीं और कार्यक्रम स्थलों पर मोबाइल टॉयलेट, पेयजल तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि रामलीला हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का एक महत्वपूर्ण उत्सव है। मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होते हैं। इसलिए आयोजकों को आवश्यक सहयोग और नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मिलना जरूरी है। नागरिकों की भावनाओं को समझते हुए आज श्रीमती अश्विनी भिड़े जी ने सहयोग का आश्वासन दिया है। मुझे विश्वास है कि इससे रामलीला मंडलों को राहत मिलेगी। रामलीला आयोजकों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मनपा आयुक्त अश्विनी भिड़े ने आश्वासन दिया कि रामलीला स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालयों की व्यवस्था और मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु तत्काल कदम उठाए जाएंगे। इससे मुंबई में रामलीला कार्यक्रमों के सुचारू आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
कांता अभयसिंह ओस्तवाल के 36 उपवास की सर्वत्र सराहना
भायंदर। श्री साधुमार्गी जैन संघ मीरा भायंदर के अध्यक्ष  श्री पारस चपलोत के अनुसार श्री साधुमार्गी जैन संघ, मीरा भायंदर के अंतर्गत  आचार्य भगवंत 1008 श्री रामलाल जी म.सा. उपाध्याय  प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती, शासन दीपिका संयती श्री जी म.सा. आदि ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में चल रहे चातुर्मास के दौरान, एक अत्यंत ही प्रेरणादायी और गौरवशाली तपस्या संपन्न हुई है। कांता अभय सिंह ओस्तवाल द्वारा किए गए 36 उपवास की इस महान तपस्या की हृदय से हम सपरिवार और समस्त समाज की ओर से अनुमोदना करते हैं। संघ अध्यक्ष पारस चपलोत ने तप की अनुमोदना करते हुए बताया कि 'तपः कर्मक्षयहेतुः' - तप कर्मों की निर्जरा का अचूक साधन है। उन्होंने कहा कि श्री साधुमार्गी जैन संघ, मीरा-भायंदर के लिए यह अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है कि वर्तमान चातुर्मास काल में जैन शासन को गौरवान्वित करने वाली एक महान तपस्या संपन्न हुई है। पारस चपलोत ने आगे कहा कि आचार्य भगवंत 1008 श्री रामलाल जी म.सा. उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म सा के असीम अतिशय से शासन दीपिका संयती श्री जी म.सा. आदि ठाणा-4 की पावन निश्रा एवं प्रेरणा से, तप, धर्माराधना की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए कांता अभय सिंह ओस्तवाल ने अपनी आचार्य भगवन के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा, उत्कृष्ट संयम और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर 36 उपवास की कठिन तपस्या पूर्ण की है। इतने लंबे उपवासों की श्रृंखला किसी साधारण मानव के लिए संभव नहीं है। यह कांता अभय सिंह की आत्मिक शक्ति, अटूट आस्था और गुरुभक्ति का ही प्रतिफल है। आगे कहा कि ओस्तवाल परिवार के साथ-साथ संपूर्ण श्री साधुमार्गी जैन संघ, सकल जैन संघ  मीरा-भायंदर इस महान तपस्या की पूर्णाहुति पर गर्व महसूस कर रहा है। अन्न-जल का त्याग कर केवल और केवल आत्मा की शुद्धि और कर्मों की निर्जरा के मार्ग पर आगे बढ़ने वाली ऐसी तपस्वनाएं जैन धर्म की असली शान हैं। उन्होंने कहा कि हम श्रीमती  कांता अभय सिंह ओस्तवाल की इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी तपस्या की बारंबार हृदय से अनुमोदना  करते हैं। परमात्मा से प्रार्थना है कि इस सौभाग्यशाली दंपति की यह तपस्या इनके जीवन में आरोग्य, दीर्घायु, और मोक्ष मार्ग की प्रशस्ति लेकर आए। पारस चपलोत ने कहा कि इनकी इस तपस्या से प्रेरित होकर समाज के अन्य लोग भी धर्म और संयम के मार्ग पर आगे बढ़ें, यही मंगलकामना है। गौरतलब हो कि संघ की ओर से अनुमोदना पत्र संघ संरक्षक उमराव सिंह ओस्तवाल, अध्यक्ष पारस चपलोत, शकेंद्र छाजेड,  महावीर सुराणा, दिनेश चोरड़िया, कमलेश छाजेड,  कमलेश नागौरी, पदम कुकड़ा, समता महिला मंडल, समता युवा संघ, मीरा-भायंदर आदि पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए अनुमोदना की।
ठाणे डॉक्टर्स फाउंडेशन का महारक्तदान शिविर में 69 लोगों ने किया रक्तदान
ठाणे । ठाणे डॉक्टर्स फाउंडेशन (TDF) की ओर से ज्यूपिटर हॉस्पिटल के सहयोग से ठाणे के श्रीनगर स्थित मंगल कार्यालय में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 69 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश दिया।
ठाणे डॉक्टर्स फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अशोक एस. तिवारी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही आम नागरिकों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे जरूरत के समय किसी मरीज को नया जीवन देने में मदद मिल सकती है। शिविर के सफल आयोजन में TDF के डॉ. गिरीश प्रजापति, डॉ. विनोद यादव, डॉ. शंभू सिंह, डॉ. उमेश प्रजापति, डॉ. जेपी यादव, डॉ. सान्या शहापुरकर, डॉ. सुहासिनी मिश्रा, डॉ. अशोक येवले, डॉ. विपिन पांचाल, डॉ. आशीष लोकरे, डॉ. मोहन कोष्टी, डॉ. शैलेश खखर और डॉ. वागीश यादव का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर पत्रकार अनिल शुक्ला, वीरेंद्र मिश्रा, अविनाश पांडेय सहित दिवाकर तिवारी,अमित पाल,
इस आयोजन के माध्यम से ठाणे डॉक्टर्स फाउंडेशन ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया।
डॉ. बीआर आंबेडकर इंटरनेशनल अवार्ड समारोह में सम्मानित किए गए गणमान्य

मुंबई। सामाजिक न्याय, शिक्षा, आर्थिक समावेशन, मानवाधिकार और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 10 व्यक्तियों और संस्थाओं को लंदन के किंग्स कॉलेज में स्थित ग्रीनवुड थिएटर में विश्वनेता डॉ बी आर अंबेडकर इंटरनेशनल अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। इस समारोह का आयोजन विश्व लीडर टेकमीडिया प्राइवेट लिमिटेड मुंबई की ओर से शिरीष रामटेके ने किया। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और जापान सहित कई देशों से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में पुरस्कारों को पांच प्रमुख श्रेणियों में प्रदान किया गया। सम्मानित होने वालों में भारत से जी. गोविंदराजू, डॉ. पल्लवी जी. के., मोहम्मद सुहैल याकूब खांडवानी, वर्षा विद्या विलास, सद्गुरु योगीराज डॉ. मंगेशदा और शिवशंकर लातुरे शामिल रहे।
वहीं अमेरिका की आंबेडकर एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका और प्रो. केविन डी. ब्राउन, कनाडा की पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन, तथा जापान के इचिरो कोइके को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में महामहिम त्सेरिंग यांगकी, पद्मश्री कल्पना सरोज, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और श्री गौतम सी. सहित अन्य विशिष्ट हस्तियों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर राजनयिकों, शिक्षाविदों, न्यायविदों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों और उनके सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और सशक्तिकरण के संदेश को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाना रहा।
विश्वनेता डॉ. बी. आर. आंबेडकर इंटरनेशनल अवार्ड्स 2026 ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सामाजिक बदलाव और समानता की दिशा में काम करने वाले लोगों का सम्मान और उनके प्रयासों को दुनिया के सामने लाना बेहद जरूरी है।